मुख्यमंत्री साय ने 'मन की बात' के 121वीं कड़ी में जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की बात

Raipur, cg

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 121वीं कड़ी का श्रवण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम को जनजागरण और राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ न केवल देशवासियों को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है, बल्कि जनभागीदारी और समाज में सक्रिय भागीदारी को भी बढ़ावा देता है।

 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना की है। यह केंद्र जहां कभी हिंसा और अशांति का साया था, अब नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में बच्चों को नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा के विज्ञान केन्द्र को देशभर का ध्यान आकर्षित करने वाला बताया, जहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब एक प्रेरणादायक स्थान बन चुका है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस केंद्र की सराहना ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश को उत्साहित किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह समेत अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री साय ने 'मन की बात' के 121वीं कड़ी में जनप्रतिनिधियों के साथ सुनी प्रधानमंत्री की बात

Raipur, cg

 मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी के विचारों की सराहना करते हुए कहा कि उनके संदेश पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचारों, सामाजिक पहलों और सकारात्मक परिवर्तनों के बारे में जानकारी मिलती है, जिससे समाज में जागरूकता और ऊर्जा का संचार होता है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में स्थापित विज्ञान केन्द्र की सराहना की है। यह केंद्र जहां कभी हिंसा और अशांति का साया था, अब नवाचार और तकनीक के क्षेत्र में बच्चों को नई दिशा दे रहा है। प्रधानमंत्री ने दंतेवाड़ा के विज्ञान केन्द्र को देशभर का ध्यान आकर्षित करने वाला बताया, जहां बच्चों को थ्री-डी प्रिंटर, रोबोटिक कार जैसी आधुनिक तकनीकों से परिचित कराया जा रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दंतेवाड़ा का विज्ञान केन्द्र अब एक प्रेरणादायक स्थान बन चुका है, जो विशेषकर आदिवासी और ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को विज्ञान, तकनीक और नवाचार से जोड़ने का काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा इस केंद्र की सराहना ने न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश को उत्साहित किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर महीने के अंतिम रविवार को ‘मन की बात’ के जरिए देशवासियों से संवाद करते हैं और इस कार्यक्रम के माध्यम से सकारात्मक प्रयासों को साझा कर एक प्रेरक वातावरण तैयार करते हैं।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा, छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष सौरभ सिंह समेत अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दंतेवाड़ा विज्ञान केन्द्र की सराहना छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है और इससे प्रदेश के बच्चों और युवाओं को विज्ञान एवं तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊर्जा मिलेगी। यह छत्तीसगढ़ के उज्जवल भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/chief-minister-sai-listened-to-the-prime-minister-with-public/article-18782

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.