हॉलीवुड की दर्दनाक दास्तान: मशहूर एक्ट्रेस डोरोथी स्ट्रैटन की हत्या और आत्महत्या में खत्म हुआ रिश्ता

Bollywod

हॉलीवुड की चर्चित अभिनेत्री डोरोथी स्ट्रैटन की जिंदगी का अंत बेहद दर्दनाक हालातों में हुआ। अपने विवाह को समाप्त करने के इरादे से पति से आखिरी मुलाकात करने गईं डोरोथी की नग्न लाश उनके ही घर से बरामद हुई। उनके चेहरे पर गोली मारी गई थी, और पास में उनके पति पॉल स्निडर की भी बिना कपड़ों के लाश पड़ी थी, जिसने बाद में खुदकुशी कर ली थी।

 डोरोथी स्ट्रैटन, जो कभी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, उस रात दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मौत को हॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसा काला अध्याय माना जाता है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

प्लेबॉय मैगजीन से हॉलीवुड तक का सफर

डोरोथी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में प्लेबॉय मैगजीन के जरिए की थी। 'मिस अगस्त 1979' का खिताब पाने के बाद, उन्हें हॉलीवुड में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। प्रसिद्ध पब्लिशर ह्यू हेफनर ने उनके करियर को नई दिशा दी, लेकिन निजी जिंदगी में डोरोथी का रिश्ता पति पॉल के साथ बिगड़ता चला गया।

पॉल, जिन्होंने कभी डोरोथी को ग्लैमर वर्ल्ड से जोड़ा था, धीरे-धीरे उनके करियर में बाधा बनते गए। सेट पर झगड़े, काम में दखल और हर सफलता का श्रेय खुद लेने की आदत ने डोरोथी को उनसे दूर कर दिया।

प्यार, आजादी और बढ़ती दूरियां

जब डोरोथी को पहली बड़ी फिल्म 'दे ऑल लाफ्ड' मिली, तो उनके करियर का नया अध्याय शुरू हुआ। फिल्म के निर्देशक पीटर बोगडोनोविच से नजदीकियां बढ़ने लगीं, जो डोरोथी को वह सम्मान और अपनापन दे रहे थे, जिसकी कमी वह अपनी शादी में महसूस करती थीं।

इसी दौरान डोरोथी ने पॉल से अलग होने का फैसला किया। लेकिन पॉल, जो डोरोथी की कमाई पर निर्भर था, इस अलगाव को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने न केवल डोरोथी का पैसा निकाल लिया, बल्कि उनकी जासूसी भी शुरू कर दी। हालात यहां तक बिगड़े कि पॉल ने हथियार खरीद लिया और डोरोथी को जान से मारने की योजना बना डाली।

अंतिम मुलाकात और खौफनाक अंजाम

14 अगस्त 1980 को डोरोथी और पॉल के बीच फाइनेंशियल सेटलमेंट को लेकर आखिरी मुलाकात हुई। इस दौरान पॉल ने पहले डोरोथी के साथ जबरदस्ती की और फिर उनके चेहरे पर गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि हत्या से ठीक पहले डोरोथी के साथ दुष्कर्म किया गया था।

उनकी इस दर्दनाक मौत ने हॉलीवुड को हिला दिया। आज भी डोरोथी स्ट्रैटन की कहानी को फिल्मों, टीवी सीरीज और गानों में जीवित रखा गया है।

गरीबी से ग्लैमर वर्ल्ड तक की कहानी

डोरोथी का जन्म 28 फरवरी 1960 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक साधारण परिवार में हुआ था। स्कूली पढ़ाई के दौरान वह डेयरी में पार्ट टाइम काम करती थीं। यहीं उनकी मुलाकात पॉल स्निडर से हुई, जिसने डोरोथी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश दिलाया।

पॉल की मदद से डोरोथी प्लेबॉय मैगजीन के लिए सेलेक्ट हुईं और फिर धीरे-धीरे हॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाए। मगर दुर्भाग्यवश, वही शख्स जो उन्हें इस चकाचौंध भरी दुनिया में लाया, उनकी मौत की वजह भी बन गया।

डोरोथी स्ट्रैटन की कहानी एक ऐसी यादगार गाथा है, जो दर्शाती है कि शोहरत की ऊंचाइयों के पीछे कभी-कभी कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

हॉलीवुड की दर्दनाक दास्तान: मशहूर एक्ट्रेस डोरोथी स्ट्रैटन की हत्या और आत्महत्या में खत्म हुआ रिश्ता

Bollywod

 डोरोथी स्ट्रैटन, जो कभी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती थीं, उस रात दुनिया को अलविदा कह गईं। उनकी मौत को हॉलीवुड के इतिहास में एक ऐसा काला अध्याय माना जाता है, जिसे भुलाया नहीं जा सकता।

प्लेबॉय मैगजीन से हॉलीवुड तक का सफर

डोरोथी ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में प्लेबॉय मैगजीन के जरिए की थी। 'मिस अगस्त 1979' का खिताब पाने के बाद, उन्हें हॉलीवुड में छोटे-छोटे रोल मिलने लगे। प्रसिद्ध पब्लिशर ह्यू हेफनर ने उनके करियर को नई दिशा दी, लेकिन निजी जिंदगी में डोरोथी का रिश्ता पति पॉल के साथ बिगड़ता चला गया।

पॉल, जिन्होंने कभी डोरोथी को ग्लैमर वर्ल्ड से जोड़ा था, धीरे-धीरे उनके करियर में बाधा बनते गए। सेट पर झगड़े, काम में दखल और हर सफलता का श्रेय खुद लेने की आदत ने डोरोथी को उनसे दूर कर दिया।

प्यार, आजादी और बढ़ती दूरियां

जब डोरोथी को पहली बड़ी फिल्म 'दे ऑल लाफ्ड' मिली, तो उनके करियर का नया अध्याय शुरू हुआ। फिल्म के निर्देशक पीटर बोगडोनोविच से नजदीकियां बढ़ने लगीं, जो डोरोथी को वह सम्मान और अपनापन दे रहे थे, जिसकी कमी वह अपनी शादी में महसूस करती थीं।

इसी दौरान डोरोथी ने पॉल से अलग होने का फैसला किया। लेकिन पॉल, जो डोरोथी की कमाई पर निर्भर था, इस अलगाव को बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने न केवल डोरोथी का पैसा निकाल लिया, बल्कि उनकी जासूसी भी शुरू कर दी। हालात यहां तक बिगड़े कि पॉल ने हथियार खरीद लिया और डोरोथी को जान से मारने की योजना बना डाली।

अंतिम मुलाकात और खौफनाक अंजाम

14 अगस्त 1980 को डोरोथी और पॉल के बीच फाइनेंशियल सेटलमेंट को लेकर आखिरी मुलाकात हुई। इस दौरान पॉल ने पहले डोरोथी के साथ जबरदस्ती की और फिर उनके चेहरे पर गोली मार दी। बाद में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि हत्या से ठीक पहले डोरोथी के साथ दुष्कर्म किया गया था।

उनकी इस दर्दनाक मौत ने हॉलीवुड को हिला दिया। आज भी डोरोथी स्ट्रैटन की कहानी को फिल्मों, टीवी सीरीज और गानों में जीवित रखा गया है।

गरीबी से ग्लैमर वर्ल्ड तक की कहानी

डोरोथी का जन्म 28 फरवरी 1960 को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में एक साधारण परिवार में हुआ था। स्कूली पढ़ाई के दौरान वह डेयरी में पार्ट टाइम काम करती थीं। यहीं उनकी मुलाकात पॉल स्निडर से हुई, जिसने डोरोथी की प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में प्रवेश दिलाया।

पॉल की मदद से डोरोथी प्लेबॉय मैगजीन के लिए सेलेक्ट हुईं और फिर धीरे-धीरे हॉलीवुड की ओर कदम बढ़ाए। मगर दुर्भाग्यवश, वही शख्स जो उन्हें इस चकाचौंध भरी दुनिया में लाया, उनकी मौत की वजह भी बन गया।

डोरोथी स्ट्रैटन की कहानी एक ऐसी यादगार गाथा है, जो दर्शाती है कि शोहरत की ऊंचाइयों के पीछे कभी-कभी कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hollywoods-painful-tales-ended-the-killing-of-famous-actress-dorothy/article-18774

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.