- Hindi News
- राज्य
- छत्तीसगढ़
- पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर का किया जिक्र
पीएम मोदी ने 'मन की बात' में दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर का किया जिक्र
Raipur, cg
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने 'मन की बात' कार्यक्रम के 121वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा और पहलगाम हमले का जिक्र किया। इस पर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि यह एपिसोड काफी प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक था। उन्होंने पीएम मोदी के इस जिक्र को छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बताया।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने पहलगाम हमले को लेकर अपनी बात रखी और दंतेवाड़ा में बन रहे साइंस सेंटर के महत्व को बताया। उन्होंने कस्तूरी रंगन के योगदान की सराहना की और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को लेकर 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरुआत करने की अपील की।
डिप्टी सीएम अरुण साव ने क्या कहा?
डिप्टी सीएम अरुण साव ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पीएम मोदी ने दंतेवाड़ा के साइंस सेंटर की चर्चा करके राज्य के विकास को उजागर किया है। साथ ही, उन्होंने कहा कि बस्तर में शांति स्थापित हो रही है और नक्सल उन्मूलन अभियान का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए