मुरैना में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज बेहाल

Morena

जिले में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल रविवार को भी जारी रही, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई है। जिला अस्पताल, जहां प्रतिदिन 300 से 400 मरीजों की ओपीडी होती थी, अब वहां मरीजों की देखभाल करने वाला कोई नजर नहीं आ रहा है।

vइमरजेंसी से लेकर वार्ड तक स्थिति गंभीर
अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं, सर्जिकल और मेडिकल वार्ड, सभी जगह कामकाज ठप है। मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी
तेज गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भर्ती मरीजों को ड्रिप चढ़ाने तक के लिए स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं हैं, जिससे मजबूरन कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को बाध्य हो रहे हैं।

गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा ग्वालियर
दुर्घटना और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया जा रहा है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर उचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रबंधन भी स्थिति को संभालने में असमर्थ नजर आ रहा है।

फिलहाल समाधान नहीं
जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाओं के ठप होने से आमजन बेहद परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन के पास इस संकट से तत्काल निपटने के लिए कोई प्रभावी योजना नहीं है। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Apr 2025 By दैनिक जागरण

मुरैना में संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से चरमराईं स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज बेहाल

Morena

vइमरजेंसी से लेकर वार्ड तक स्थिति गंभीर
अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं, सर्जिकल और मेडिकल वार्ड, सभी जगह कामकाज ठप है। मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई दवाइयां भी नहीं मिल पा रही हैं। स्वास्थ्यकर्मियों की कमी के कारण मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी ने बढ़ाई मरीजों की परेशानी
तेज गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन, बुखार और उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। भर्ती मरीजों को ड्रिप चढ़ाने तक के लिए स्वास्थ्यकर्मी मौजूद नहीं हैं, जिससे मजबूरन कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को बाध्य हो रहे हैं।

गंभीर मरीजों को रेफर किया जा रहा ग्वालियर
दुर्घटना और अन्य गंभीर मामलों में मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया जा रहा है, क्योंकि स्थानीय स्तर पर उचित इलाज की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। अस्पताल प्रबंधन भी स्थिति को संभालने में असमर्थ नजर आ रहा है।

फिलहाल समाधान नहीं
जिलेभर में स्वास्थ्य सेवाओं के ठप होने से आमजन बेहद परेशान हैं। अस्पताल प्रशासन के पास इस संकट से तत्काल निपटने के लिए कोई प्रभावी योजना नहीं है। संविदा कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/strike-health-services-patients-suffering-from-the-strike-of-contractual/article-18766

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.