52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामला: सौरभ शर्मा के करीबी इंस्पेक्टर और चार आरक्षकों को लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

Gwalior

राजधानी भोपाल में सामने आए बहुचर्चित 52 किलो सोना और 11 करोड़ रुपये नकद बरामदगी मामले में अब पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा के करीबी पुलिसकर्मी भी जांच एजेंसियों के निशाने पर आ गए हैं। लोकायुक्त पुलिस ने इस प्रकरण में चेक पोस्टों पर तैनात रहे परिवहन इंस्पेक्टरों और आरक्षकों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया है।

 जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त ने परिवहन इंस्पेक्टर किशोर सिंह बघेल, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरेश कुमार तुमराम सहित चार आरक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ये सभी चेक पोस्टों पर तैनात रह चुके हैं और सौरभ शर्मा के करीबी माने जाते हैं।

9 दिसंबर की छापेमारी से खुला बड़ा घोटाला

उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त पुलिस ने 9 दिसंबर 2024 को सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित निवास पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में एक लग्जरी कार से आयकर विभाग की टीम ने लगभग 11 करोड़ रुपये नकद और 52 किलो सोना जब्त किया था। इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया था और सरकार व विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई थी।

जांच में कई एजेंसियां सक्रिय

इस मामले की जांच लोकायुक्त के अलावा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) भी कर रही हैं। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जब्त की गई भारी रकम और सोना वास्तव में किसका था।

सत्ता पर विपक्ष का निशाना

विपक्ष लगातार सरकार पर इस पूरे मामले में मिलीभगत का आरोप लगा रहा है। विपक्षी नेताओं ने परिवहन मंत्री तक की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हर दिन नए खुलासे

लोकायुक्त की पूछताछ में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और भी गहराता जा रहा है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी परत-दर-परत जांच की जा रही है, जिससे माना जा रहा है कि भविष्य में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

52 किलो सोना और 11 करोड़ कैश मामला: सौरभ शर्मा के करीबी इंस्पेक्टर और चार आरक्षकों को लोकायुक्त ने भेजा नोटिस

Gwalior

 जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त ने परिवहन इंस्पेक्टर किशोर सिंह बघेल, सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरेश कुमार तुमराम सहित चार आरक्षकों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। ये सभी चेक पोस्टों पर तैनात रह चुके हैं और सौरभ शर्मा के करीबी माने जाते हैं।

9 दिसंबर की छापेमारी से खुला बड़ा घोटाला

उल्लेखनीय है कि लोकायुक्त पुलिस ने 9 दिसंबर 2024 को सौरभ शर्मा के भोपाल स्थित निवास पर छापा मारा था। इस कार्रवाई में एक लग्जरी कार से आयकर विभाग की टीम ने लगभग 11 करोड़ रुपये नकद और 52 किलो सोना जब्त किया था। इस खुलासे के बाद प्रदेश की राजनीति में उबाल आ गया था और सरकार व विपक्ष के बीच तीखी बयानबाजी शुरू हो गई थी।

जांच में कई एजेंसियां सक्रिय

इस मामले की जांच लोकायुक्त के अलावा ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) भी कर रही हैं। अब तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जब्त की गई भारी रकम और सोना वास्तव में किसका था।

सत्ता पर विपक्ष का निशाना

विपक्ष लगातार सरकार पर इस पूरे मामले में मिलीभगत का आरोप लगा रहा है। विपक्षी नेताओं ने परिवहन मंत्री तक की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

हर दिन नए खुलासे

लोकायुक्त की पूछताछ में हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं, जिससे यह मामला और भी गहराता जा रहा है। अब अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी परत-दर-परत जांच की जा रही है, जिससे माना जा रहा है कि भविष्य में और भी नाम सामने आ सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/52-kg-gold-and-11-crore-cash-case-in-inspector/article-18972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.