भोपाल के विकास की नई पहल: सम्राट विक्रमादित्य द्वार और झुग्गी मुक्त राजधानी की ओर बढ़े कदम

Bhopal

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल के समग्र विकास की दिशा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए कहा कि विरासत के संरक्षण के साथ ही शहर का सुनियोजित विकास किया जाए। सोमवार को मंत्रालय में भोपाल जिले के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि भोपाल के समृद्ध अतीत को शहर की भविष्य की योजना का अभिन्न हिस्सा बनाया जाए।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भोजपुर जाने वाले मार्ग पर राजा भोज की स्मृति में और उज्जैन मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इन भव्य द्वारों का भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा।

भोपाल @2047: भविष्य की राजधानी के लिए विस्तृत योजना

 डॉ. यादव ने कहा कि 'भोपाल @2047' की सोच के तहत राजधानी को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए पश्चिम में आगरा-मुंबई रोड और विदिशा, रायसेन व सीहोर जिलों तक आवागमन का व्यापक नेटवर्क तैयार करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

BRTS कॉरिडोर हटाने पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भोपाल से BRTS कॉरिडोर हटाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही भोपाल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिली है।

अवैध बसाहटों और झुग्गियों पर कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अवैध बसाहटों पर कड़ी नजर रखी जाए और सैटेलाइट सर्वे का उपयोग कर समय रहते कार्रवाई की जाए। स्वीकृत कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही झुग्गी मुक्त राजधानी बनाने के लिए विकसित आवासीय सुविधाओं का उचित प्रबंधन किया जाएगा, ताकि वे किराए पर न जाएं। किसी भी अवैध निर्माण के लिए संबंधित राजस्व और नगर निगम अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे।

शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा

डॉ. यादव ने भोपाल के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के सामने आदर्श बनाना है।

स्मार्ट पुलिसिंग और यातायात प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भोपाल जिले में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजधानी में स्मार्ट पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करने पर भी बल दिया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Apr 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल के विकास की नई पहल: सम्राट विक्रमादित्य द्वार और झुग्गी मुक्त राजधानी की ओर बढ़े कदम

Bhopal

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि भोजपुर जाने वाले मार्ग पर राजा भोज की स्मृति में और उज्जैन मार्ग पर सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर द्वारों का निर्माण कराया जाएगा। इन भव्य द्वारों का भूमि पूजन जल्द ही किया जाएगा।

भोपाल @2047: भविष्य की राजधानी के लिए विस्तृत योजना

 डॉ. यादव ने कहा कि 'भोपाल @2047' की सोच के तहत राजधानी को मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाए। इसके लिए पश्चिम में आगरा-मुंबई रोड और विदिशा, रायसेन व सीहोर जिलों तक आवागमन का व्यापक नेटवर्क तैयार करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

BRTS कॉरिडोर हटाने पर जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

बैठक में जनप्रतिनिधियों ने भोपाल से BRTS कॉरिडोर हटाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम से सड़क दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। साथ ही भोपाल को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उद्योग, व्यापार, शिक्षा, चिकित्सा और पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिली है।

अवैध बसाहटों और झुग्गियों पर कड़ी निगरानी

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि अवैध बसाहटों पर कड़ी नजर रखी जाए और सैटेलाइट सर्वे का उपयोग कर समय रहते कार्रवाई की जाए। स्वीकृत कॉलोनियों में सीसीटीवी कैमरों की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही झुग्गी मुक्त राजधानी बनाने के लिए विकसित आवासीय सुविधाओं का उचित प्रबंधन किया जाएगा, ताकि वे किराए पर न जाएं। किसी भी अवैध निर्माण के लिए संबंधित राजस्व और नगर निगम अधिकारी सीधे जिम्मेदार होंगे।

शासकीय भवनों पर सौर ऊर्जा को बढ़ावा

डॉ. यादव ने भोपाल के सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि राजधानी को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के सामने आदर्श बनाना है।

स्मार्ट पुलिसिंग और यातायात प्रबंधन पर जोर

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि भोपाल जिले में असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए और बेहतर यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने राजधानी में स्मार्ट पुलिसिंग का उदाहरण प्रस्तुत करने पर भी बल दिया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/strict-instructions-given-in-the-meeting-of-high-alert-intelligence/article-18970

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.