कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

Digital Desk

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे ‘कैप्स’ पर हुई फायरिंग के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह सेखों को पंजाब के लुधियाना से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक वह गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग का अहम हैंडलर है और हमले की साजिश रचने से लेकर शूटरों तथा लॉजिस्टिक सपोर्ट तक पूरा प्रबंधन उसी ने किया था।

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस को इनपुट मिला था कि सेखों भारत में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे ट्रैक कर दबोचा गया।

कपिल शर्मा के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को तीन बार गोलीबारी हो चुकी है। पहली फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी, जबकि बाद की घटनाओं का दावा गोल्डी ढिल्लों और उसके सहयोगी कुलवीर सिद्धू नेपाली ने किया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार सेखों भारत और कनाडा के गैंगों के बीच लगातार कड़ी के रूप में काम करता रहा है और उगाही, धमकाने तथा हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग रूट और हथियारों की सप्लाई चैन की जांच कर रही है।

जुलाई में हुई पहली फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी सामने आई थी कि किसी कॉमेडी शो में निहंग सिखों पर कथित टिप्पणी को लेकर हमला किया गया था, हालांकि टिप्पणी क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ निहंग नेताओं ने पहले भी कपिल के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

इसी बीच, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी हाल ही में कपिल शर्मा को धमकी देते हुए उनके कनाडा में बिज़नेस विस्तार पर सवाल उठाए थे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग का आरोपी लुधियाना से गिरफ्तार

Digital Desk

गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से PX-3 हाई-एंड पिस्टल (मेड इन चाइना) और आठ जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस को इनपुट मिला था कि सेखों भारत में छिपा हुआ है, जिसके बाद उसे ट्रैक कर दबोचा गया।

कपिल शर्मा के कैफे पर 10 जुलाई, 7 अगस्त और 18 अक्टूबर को तीन बार गोलीबारी हो चुकी है। पहली फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी, जबकि बाद की घटनाओं का दावा गोल्डी ढिल्लों और उसके सहयोगी कुलवीर सिद्धू नेपाली ने किया।

क्राइम ब्रांच के अनुसार सेखों भारत और कनाडा के गैंगों के बीच लगातार कड़ी के रूप में काम करता रहा है और उगाही, धमकाने तथा हथियार सप्लाई नेटवर्क से जुड़ा हुआ है। पुलिस अब गैंग के अन्य सदस्यों, फंडिंग रूट और हथियारों की सप्लाई चैन की जांच कर रही है।

जुलाई में हुई पहली फायरिंग के बाद सोशल मीडिया पर यह चर्चा भी सामने आई थी कि किसी कॉमेडी शो में निहंग सिखों पर कथित टिप्पणी को लेकर हमला किया गया था, हालांकि टिप्पणी क्या थी, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ निहंग नेताओं ने पहले भी कपिल के कंटेंट पर आपत्ति जताई थी।

इसी बीच, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भी हाल ही में कपिल शर्मा को धमकी देते हुए उनके कनाडा में बिज़नेस विस्तार पर सवाल उठाए थे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/accused-of-firing-at-kapil-sharmas-cafe-in-canada-arrested/article-38802

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.