नेपाल ने नए ₹100 नोट पर भारत के 3 क्षेत्रों को अपना दिखाया; भारत ने किया कड़ा विरोध, कहा—‘नक्शा बदलने से सच नहीं बदलता’

Digital Desk

नेपाल ने एक बार फिर भारत के साथ सीमा विवाद को भड़का दिया है। उसके नए 100 रुपए के नोट पर लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा को नेपाल का हिस्सा दिखाया गया है, जबकि भारत इन तीनों क्षेत्रों को अपने भू-भाग का अभिन्न हिस्सा मानता है।

भारत ने इस कदम को एकतरफा और ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दावे न तो भूगोल बदलते हैं, न ही वास्तविक स्थिति। नेपाल को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।

नए नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और वर्ष 2081 बीएस (2024) अंकित है।

केवल ₹100 के नोट पर दिखाया विवादित नक्शा

नक्शा हल्के हरे रंग में नोट के केंद्र में छापा गया है। यह बदलाव केवल ₹100 के नोट में किया गया है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि पुराने नोट पर भी नक्शा मौजूद था, जिसे सरकार के फैसले के अनुसार संशोधित किया गया है।

डिजाइन में बाईं ओर माउंट एवरेस्ट, दाईं ओर गुरांस का वाटरमार्क और पास में लुम्बिनी का अशोक स्तंभ है। पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की आकृति है।

2020 में भी जारी हुआ था विवादित नक्शा

ओली सरकार ने 2020 में पहली बार संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसे बाद में संसद की मंजूरी मिली। तब भी भारत ने इसका विरोध किया था और कहा था कि नक्शा बदलकर क्षेत्रीय दावा नहीं किया जा सकता।

भारत आज भी इन तीनों क्षेत्रों को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देश लगभग 1850 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं, जो भारत के पांच राज्यों—सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—से होकर गुजरती है।

सीमा विवाद की जड़: काली नदी का उद्गम

1816 के सुगौली समझौते में काली नदी को दोनों देशों के बीच सीमारेखा माना गया था।

  • भारत पूर्वी धारा को काली नदी का उद्गम मानता है।

  • नेपाल पश्चिमी धारा को उद्गम बताता है।

इसी भौगोलिक व्याख्या के कारण कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को लेकर दोनों देशों का दावा टकराता है।

रणनीतिक रूप से बेहद अहम इलाका
  • कालापानी भारत-नेपाल-चीन के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है।

  • यहां से भारत चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रख सकता है।

  • 1962 के बाद से यहां भारत की सुरक्षा तैनाती मौजूद है।

  • मानसरोवर यात्रा लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरती है।

2020 में भारत द्वारा 80 किमी लंबी सड़क निर्माण के बाद नेपाल ने नाराजगी जताई थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

नेपाल ने नए ₹100 नोट पर भारत के 3 क्षेत्रों को अपना दिखाया; भारत ने किया कड़ा विरोध, कहा—‘नक्शा बदलने से सच नहीं बदलता’

Digital Desk

भारत ने इस कदम को एकतरफा और ऐतिहासिक तथ्यों के विपरीत बताया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसे राजनीतिक दावे न तो भूगोल बदलते हैं, न ही वास्तविक स्थिति। नेपाल को भारत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान करना चाहिए।

नए नोट पर नेपाल राष्ट्र बैंक के पूर्व गवर्नर महा प्रसाद अधिकारी के हस्ताक्षर हैं और वर्ष 2081 बीएस (2024) अंकित है।

केवल ₹100 के नोट पर दिखाया विवादित नक्शा

नक्शा हल्के हरे रंग में नोट के केंद्र में छापा गया है। यह बदलाव केवल ₹100 के नोट में किया गया है। बैंक अधिकारियों ने कहा कि पुराने नोट पर भी नक्शा मौजूद था, जिसे सरकार के फैसले के अनुसार संशोधित किया गया है।

डिजाइन में बाईं ओर माउंट एवरेस्ट, दाईं ओर गुरांस का वाटरमार्क और पास में लुम्बिनी का अशोक स्तंभ है। पीछे की तरफ एक सींग वाले गैंडे की आकृति है।

2020 में भी जारी हुआ था विवादित नक्शा

ओली सरकार ने 2020 में पहली बार संशोधित नक्शा जारी किया था, जिसे बाद में संसद की मंजूरी मिली। तब भी भारत ने इसका विरोध किया था और कहा था कि नक्शा बदलकर क्षेत्रीय दावा नहीं किया जा सकता।

भारत आज भी इन तीनों क्षेत्रों को अपना हिस्सा मानता है। दोनों देश लगभग 1850 किमी लंबी सीमा साझा करते हैं, जो भारत के पांच राज्यों—सिक्किम, पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड—से होकर गुजरती है।

सीमा विवाद की जड़: काली नदी का उद्गम

1816 के सुगौली समझौते में काली नदी को दोनों देशों के बीच सीमारेखा माना गया था।

  • भारत पूर्वी धारा को काली नदी का उद्गम मानता है।

  • नेपाल पश्चिमी धारा को उद्गम बताता है।

इसी भौगोलिक व्याख्या के कारण कालापानी, लिपुलेख और लिम्पियाधुरा को लेकर दोनों देशों का दावा टकराता है।

रणनीतिक रूप से बेहद अहम इलाका
  • कालापानी भारत-नेपाल-चीन के त्रिकोणीय जंक्शन पर स्थित है।

  • यहां से भारत चीनी सेना की गतिविधियों पर नजर रख सकता है।

  • 1962 के बाद से यहां भारत की सुरक्षा तैनाती मौजूद है।

  • मानसरोवर यात्रा लिपुलेख दर्रे से होकर गुजरती है।

2020 में भारत द्वारा 80 किमी लंबी सड़क निर्माण के बाद नेपाल ने नाराजगी जताई थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/nepal-showed-3-regions-of-india-as-its-own-on/article-38804

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.