ट्रम्प का सख्त बयान: ‘गरीब देशों’ के शरणार्थियों को अमेरिका में घुसने नहीं दूंगा

Digital Desk

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को थैंक्सगिविंग के अवसर पर इमिग्रेशन पर सबसे कड़े कदमों का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि तथाकथित ‘थर्ड वर्ल्ड’ देशों से आने वाले शरणार्थियों को स्थायी रूप से अमेरिका में प्रवेश नहीं मिलेगा।

‘थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज’ का कोई कानूनी अर्थ नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल आमतौर पर अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए होता है, जो लो-इनकम या लोअर मिडिल-इनकम श्रेणी में आते हैं।

ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड्स की हत्या के बाद इस घोषणा को और कठोर अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा कि गलत इमिग्रेशन नीतियों ने देश में अपराध और अव्यवस्था बढ़ा दी है।

“अमेरिका को फायदा न पहुंचाने वालों और देश से प्यार न करने वालों को भी हटाया जाएगा”

ट्रम्प ने संकेत दिया कि अमेरिका अब प्रवासियों के लिए पहले जैसा उदार नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा—

  • “जो लोग अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं, या जो हमारे देश से सच्चा प्यार नहीं करते—हमें उन्हें भी निकालना होगा।”

  • राष्ट्रपति ने कहा कि नए नियमों के तहत गैर-नागरिकों को किसी भी सरकारी सुविधा, सब्सिडी या लाभ नहीं दिया जाएगा।

  • जो प्रवासी “सार्वजनिक बोझ, सुरक्षा के लिए खतरा या अमेरिकी मूल्यों के अनुरूप नहीं” हैं, उन्हें भी देश छोड़ना पड़ेगा।

19 देशों से आए प्रवासियों की होगी कड़ी जांच

USCIS ने बताया कि अब अफगानिस्तान समेत 19 देशों के उन लोगों की गहन जांच की जाएगी, जिन्हें पहले ही ग्रीन कार्ड मिल चुका है।

ये 19 देश ट्रम्प प्रशासन द्वारा जून 2025 में ‘चिंताजनक देश’ सूची में शामिल किए गए थे।

नई गाइडलाइन 27 नवंबर से लागू हो चुकी है और हर पुराने व नए आवेदन पर लागू होगी।

अफगान शरणार्थी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज

बुधवार को व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
FBI ने 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल, एक अफगान शरणार्थी, को इसमें संदिग्ध पाया है।
वह 2021 में अमेरिका आया था और 2025 में उसे शरणार्थी दर्जा मिला था।

इस घटना के तुरंत बाद USCIS ने अफगान नागरिकों की सभी इमिग्रेशन प्रोसेस अनिश्चितकाल के लिए रोक दी।

एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा पूरी होने तक किसी भी अफगान नागरिक की आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

ट्रम्प: “यह पूरे राष्ट्र और मानवता के खिलाफ अपराध है”

जस्टिस डिपार्टमेंट इस हमले को आतंकवादी घटना मानकर जांच कर रहा है।
ट्रम्प ने DC में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड्स तैनात करने का आदेश दिया है।
उन्होंने संदिग्ध को “जानवर” कहते हुए कहा—

  • “हमारी सुरक्षा बलों पर हमला पूरे राष्ट्र के खिलाफ अपराध है—यह मानवता के खिलाफ अपराध है।”

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि संदिग्ध अफगानिस्तान से आया है, “जो एक तरह की नर्क जैसी जगह है।”
उन्होंने वादा किया कि बाइडेन सरकार के दौरान आए सभी अफगान नागरिकों की दोबारा जांच की जाएगी।

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि—
“बाइडेन के शासन में करीब दो करोड़ विदेशी अमेरिका में दाखिल हुए, जिनकी ठीक से जांच नहीं हुई। यह अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

ट्रम्प का सख्त बयान: ‘गरीब देशों’ के शरणार्थियों को अमेरिका में घुसने नहीं दूंगा

Digital Desk

‘थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज’ का कोई कानूनी अर्थ नहीं है, लेकिन इसका इस्तेमाल आमतौर पर अफ्रीका, एशिया, लैटिन अमेरिका और मिडिल ईस्ट के उन देशों के लिए होता है, जो लो-इनकम या लोअर मिडिल-इनकम श्रेणी में आते हैं।

ट्रम्प ने वॉशिंगटन डीसी में दो नेशनल गार्ड्स की हत्या के बाद इस घोषणा को और कठोर अंदाज में पेश किया। उन्होंने कहा कि गलत इमिग्रेशन नीतियों ने देश में अपराध और अव्यवस्था बढ़ा दी है।

“अमेरिका को फायदा न पहुंचाने वालों और देश से प्यार न करने वालों को भी हटाया जाएगा”

ट्रम्प ने संकेत दिया कि अमेरिका अब प्रवासियों के लिए पहले जैसा उदार नहीं रहेगा।
उन्होंने कहा—

  • “जो लोग अमेरिका के लिए उपयोगी नहीं हैं, या जो हमारे देश से सच्चा प्यार नहीं करते—हमें उन्हें भी निकालना होगा।”

  • राष्ट्रपति ने कहा कि नए नियमों के तहत गैर-नागरिकों को किसी भी सरकारी सुविधा, सब्सिडी या लाभ नहीं दिया जाएगा।

  • जो प्रवासी “सार्वजनिक बोझ, सुरक्षा के लिए खतरा या अमेरिकी मूल्यों के अनुरूप नहीं” हैं, उन्हें भी देश छोड़ना पड़ेगा।

19 देशों से आए प्रवासियों की होगी कड़ी जांच

USCIS ने बताया कि अब अफगानिस्तान समेत 19 देशों के उन लोगों की गहन जांच की जाएगी, जिन्हें पहले ही ग्रीन कार्ड मिल चुका है।

ये 19 देश ट्रम्प प्रशासन द्वारा जून 2025 में ‘चिंताजनक देश’ सूची में शामिल किए गए थे।

नई गाइडलाइन 27 नवंबर से लागू हो चुकी है और हर पुराने व नए आवेदन पर लागू होगी।

अफगान शरणार्थी की गिरफ्तारी के बाद कार्रवाई तेज

बुधवार को व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
FBI ने 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लाकनवाल, एक अफगान शरणार्थी, को इसमें संदिग्ध पाया है।
वह 2021 में अमेरिका आया था और 2025 में उसे शरणार्थी दर्जा मिला था।

इस घटना के तुरंत बाद USCIS ने अफगान नागरिकों की सभी इमिग्रेशन प्रोसेस अनिश्चितकाल के लिए रोक दी।

एजेंसी ने कहा कि सुरक्षा समीक्षा पूरी होने तक किसी भी अफगान नागरिक की आवेदन प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

ट्रम्प: “यह पूरे राष्ट्र और मानवता के खिलाफ अपराध है”

जस्टिस डिपार्टमेंट इस हमले को आतंकवादी घटना मानकर जांच कर रहा है।
ट्रम्प ने DC में 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड्स तैनात करने का आदेश दिया है।
उन्होंने संदिग्ध को “जानवर” कहते हुए कहा—

  • “हमारी सुरक्षा बलों पर हमला पूरे राष्ट्र के खिलाफ अपराध है—यह मानवता के खिलाफ अपराध है।”

एक वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि संदिग्ध अफगानिस्तान से आया है, “जो एक तरह की नर्क जैसी जगह है।”
उन्होंने वादा किया कि बाइडेन सरकार के दौरान आए सभी अफगान नागरिकों की दोबारा जांच की जाएगी।

ट्रम्प ने यह भी दावा किया कि—
“बाइडेन के शासन में करीब दो करोड़ विदेशी अमेरिका में दाखिल हुए, जिनकी ठीक से जांच नहीं हुई। यह अब देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/trumps-strict-statement-that-refugees-from-poor-countries-will-not/article-38806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.