- Hindi News
- स्पोर्ट्स
- अंडर-19 एशिया कप टीम घोषित: वैभव सूर्यवंशी शामिल, आयुष म्हात्रे कप्तान; 14 दिसंबर को पाकिस्तान से मु...
अंडर-19 एशिया कप टीम घोषित: वैभव सूर्यवंशी शामिल, आयुष म्हात्रे कप्तान; 14 दिसंबर को पाकिस्तान से मुकाबला
Digital Desk
अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा हो गई है। शुक्रवार को जारी स्क्वाड में आयुष म्हात्रे को कप्तान और विहान मल्होत्रा को उपकप्तान बनाया गया है। टीम इंडिया अपना पहला मैच 12 दिसंबर को क्वालिफायर-1 के खिलाफ खेलेगी, जबकि 14 दिसंबर को पाकिस्तान से भिड़ेगी। टूर्नामेंट का फाइनल 21 दिसंबर को होगा।
अंडर-19 भारतीय टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंदू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह, युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलान ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेंश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, एरॉन जॉर्ज
स्टैंडबाय: राहुल कुमार, हेमचौदेशन, बीके किशोर, आदित्य रावत
भारत के मैच से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत
अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 12 दिसंबर को भारत और क्वालिफायर-1 के मैच से होगी। टीम इंडिया को ग्रुप A में रखा गया है। ग्रुप B में बांग्लादेश, श्रीलंका और अफगानिस्तान शामिल हैं।
36 साल पुराना टूर्नामेंट, भारत सबसे सफल टीम
अंडर-19 एशिया कप की शुरुआत 1989 में बांग्लादेश में हुई थी। अब तक 12 एडिशन खेले जा चुके हैं, जिनमें भारत ने सबसे ज्यादा 7 खिताब जीते हैं, जबकि एक बार पाकिस्तान के साथ ट्रॉफी साझा की थी। बांग्लादेश ने 2, जबकि पाकिस्तान और अफगानिस्तान ने एक-एक बार खिताब जीता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए