उत्तराखंड सरकार ने घोषित की अर्धकुंभ की तारीखें: 14 जनवरी से होगा शुभारंभ

Digital Desk

उत्तराखंड में 2027 अर्धकुंभ की तारीखें तय हो गई हैं। हरिद्वार में आयोजित होने वाला यह महाकुंभ 14 जनवरी से शुरू होकर 20 अप्रैल तक चलेगा। कुल 97 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में 10 प्रमुख स्नान होंगे, जिनमें पहली बार चार शाही ‘अमृत स्नान’ शामिल किए गए हैं—जो अर्धकुंभ के इतिहास में पहली बार होगा।

यह निर्णय हरिद्वार स्थित डैम कोठी में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अब तक स्नान तिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

संत समाज ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस बार अर्धकुंभ का आयोजन भी पूर्ण कुंभ जैसी भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

10 प्रमुख स्नान, जिनमें शामिल 4 शाही स्नान

अर्धकुंभ 2027 के लिए प्रशासन ने 10 महत्वपूर्ण स्नान निर्धारित किए हैं, जिनमें 4 शाही स्नान होंगे। यह पहली बार है जब अर्धकुंभ में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भीड़ नियंत्रण, गंगा घाटों की क्षमता, यातायात प्रबंधन, अस्थायी मार्ग और पार्किंग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

सभी अखाड़ों की सर्वसम्मति

बैठक के दौरान सभी 13 अखाड़ों ने स्नान तिथियों और व्यवस्थाओं पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की तैयारियां परंपरा, आस्था और अर्धकुंभ की गरिमा को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

मेले की अवधि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक

हालांकि अर्धकुंभ आधिकारिक रूप से 14 जनवरी 2027 को शुरू होगा, लेकिन मेले की गतिविधियां और तैयारियाँ 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेंगी। इसी अवधि में सभी प्रमुख स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखाड़ों की पारंपरिक पेशवाई निकाली जाएगी।

क्या है शाही अमृत स्नान?

शाही अमृत स्नान साधु-संतों और अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र और प्रतिष्ठित स्नान है, जिसकी परंपरा 14वीं–16वीं शताब्दी के बीच विकसित हुई। यह स्नान सम्मान, आस्था और अखाड़ों की ऐतिहासिक भूमिका का प्रतीक है। समय के साथ यह अनुष्ठान धार्मिक गरिमा के साथ-साथ संत समाज के शाही वैभव का भी प्रतीक बन गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Nov 2025 By दैनिक जागरण

उत्तराखंड सरकार ने घोषित की अर्धकुंभ की तारीखें: 14 जनवरी से होगा शुभारंभ

Digital Desk

यह निर्णय हरिद्वार स्थित डैम कोठी में हुई बैठक में लिया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की। बैठक में सभी 13 अखाड़ों के प्रतिनिधि मौजूद थे। अब तक स्नान तिथियों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिसे अब अंतिम रूप दे दिया गया है।

संत समाज ने फैसले का स्वागत किया और कहा कि इस बार अर्धकुंभ का आयोजन भी पूर्ण कुंभ जैसी भव्यता और धार्मिक गरिमा के साथ होगा। इस दौरान लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

10 प्रमुख स्नान, जिनमें शामिल 4 शाही स्नान

अर्धकुंभ 2027 के लिए प्रशासन ने 10 महत्वपूर्ण स्नान निर्धारित किए हैं, जिनमें 4 शाही स्नान होंगे। यह पहली बार है जब अर्धकुंभ में शाही स्नान का आयोजन किया जाएगा। बैठक में भीड़ नियंत्रण, गंगा घाटों की क्षमता, यातायात प्रबंधन, अस्थायी मार्ग और पार्किंग जैसे मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा हुई।

सभी अखाड़ों की सर्वसम्मति

बैठक के दौरान सभी 13 अखाड़ों ने स्नान तिथियों और व्यवस्थाओं पर सहमति जताई। उन्होंने कहा कि सरकार की तैयारियां परंपरा, आस्था और अर्धकुंभ की गरिमा को ध्यान में रखते हुए की गई हैं।

मेले की अवधि 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक

हालांकि अर्धकुंभ आधिकारिक रूप से 14 जनवरी 2027 को शुरू होगा, लेकिन मेले की गतिविधियां और तैयारियाँ 1 जनवरी से 30 अप्रैल तक चलेंगी। इसी अवधि में सभी प्रमुख स्नान, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अखाड़ों की पारंपरिक पेशवाई निकाली जाएगी।

क्या है शाही अमृत स्नान?

शाही अमृत स्नान साधु-संतों और अखाड़ों द्वारा किया जाने वाला एक पवित्र और प्रतिष्ठित स्नान है, जिसकी परंपरा 14वीं–16वीं शताब्दी के बीच विकसित हुई। यह स्नान सम्मान, आस्था और अखाड़ों की ऐतिहासिक भूमिका का प्रतीक है। समय के साथ यह अनुष्ठान धार्मिक गरिमा के साथ-साथ संत समाज के शाही वैभव का भी प्रतीक बन गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/uttarakhand-government-announced-the-dates-of-ardh-kumbh-it-will/article-38797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.