ASP पर बलात्कार का प्रयास और ब्लैकमेलिंग का आरोप: छात्रा ने सोशल मीडिया पर मांगा न्याय, जानिए पूरा मामला

Jagran Desk

राजस्थान पुलिस के एडिशनल एसपी मुकेश सांखला पर गंभीर आरोप लगे हैं। एक 26 वर्षीय LLB छात्रा ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि ASP ने उसके साथ निजी संबंध बनाने का दबाव डाला, मना करने पर उसे ब्लैकमेल किया और झूठे मुकदमों में फंसाने की कोशिश की।

पीड़िता ने यह वीडियो ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी करते हुए उदयपुर एसपी और महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

छात्रा का आरोप: दोस्ती से लेकर धमकी तक

पीड़िता का दावा है कि ASP सांखला ने पहले दोस्ती की, फिर जब उसने निजी संबंध बनाने से इनकार किया, तो बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके इनकार के बाद न केवल झूठे केस दर्ज कराए गए, बल्कि एक फर्जी पुलिस पत्र के जरिए उसका मोबाइल नंबर भी बंद करवा दिया गया। एयरटेल कस्टमर केयर से संपर्क करने पर छात्रा को बताया गया कि चित्तौड़ पुलिस थाने से ईमेल के जरिए सेवा रोकने का अनुरोध भेजा गया था।

“मुकेश सांखला को 'ना' कहना ही मेरा गुनाह बन गया”

छात्रा का कहना है कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग, दस्तावेज़ और व्हाट्सऐप चैट्स जैसे ठोस प्रमाण मौजूद हैं। उसने महिला आयोग और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होते देख उसे सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। वायरल वीडियो में छात्रा ने कहा, “मैंने रिश्ता बनाने से मना किया, यही मेरा अपराध बन गया।”

सोशल मीडिया पर उठी न्याय की आवाज

'जस्टिस फॉर कामाक्षी' नाम से वायरल हो रहे वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा प्रभाव डाला है। कई यूजर्स इस मुहिम में छात्रा का समर्थन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को टैग कर त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। कई हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।

ASP मुकेश सांखला का पलटवार

ASP मुकेश सांखला ने इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता और उसका प्रेमी एक अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह से जुड़े हुए हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके अनुसार, यह सब उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।

सरकार और प्रशासन से पीड़िता के सवाल

छात्रा ने वीडियो में सरकार और प्रशासन से कुछ सीधे सवाल पूछे हैं:

  • जब इतने गंभीर आरोप हैं, तो ASP पर कार्रवाई क्यों नहीं?

  • क्या आंतरिक जांच में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी?

  • क्या महिला आयोग मजबूती से पीड़िता का साथ देगा?

  • क्या उसे गवाह सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाएगी?

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Jun 2025 By दैनिक जागरण

ASP पर बलात्कार का प्रयास और ब्लैकमेलिंग का आरोप: छात्रा ने सोशल मीडिया पर मांगा न्याय, जानिए पूरा मामला

Jagran Desk

पीड़िता ने यह वीडियो ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर जारी करते हुए उदयपुर एसपी और महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

छात्रा का आरोप: दोस्ती से लेकर धमकी तक

पीड़िता का दावा है कि ASP सांखला ने पहले दोस्ती की, फिर जब उसने निजी संबंध बनाने से इनकार किया, तो बदनाम करने की धमकी दी। छात्रा ने आरोप लगाया कि उसके इनकार के बाद न केवल झूठे केस दर्ज कराए गए, बल्कि एक फर्जी पुलिस पत्र के जरिए उसका मोबाइल नंबर भी बंद करवा दिया गया। एयरटेल कस्टमर केयर से संपर्क करने पर छात्रा को बताया गया कि चित्तौड़ पुलिस थाने से ईमेल के जरिए सेवा रोकने का अनुरोध भेजा गया था।

“मुकेश सांखला को 'ना' कहना ही मेरा गुनाह बन गया”

छात्रा का कहना है कि उसके पास कॉल रिकॉर्डिंग, दस्तावेज़ और व्हाट्सऐप चैट्स जैसे ठोस प्रमाण मौजूद हैं। उसने महिला आयोग और पुलिस अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई न होते देख उसे सोशल मीडिया का सहारा लेना पड़ा। वायरल वीडियो में छात्रा ने कहा, “मैंने रिश्ता बनाने से मना किया, यही मेरा अपराध बन गया।”

सोशल मीडिया पर उठी न्याय की आवाज

'जस्टिस फॉर कामाक्षी' नाम से वायरल हो रहे वीडियो ने सोशल मीडिया पर बड़ा प्रभाव डाला है। कई यूजर्स इस मुहिम में छात्रा का समर्थन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों को टैग कर त्वरित न्याय की मांग कर रहे हैं। कई हैशटैग भी ट्रेंड कर रहे हैं।

ASP मुकेश सांखला का पलटवार

ASP मुकेश सांखला ने इन आरोपों को पूरी तरह नकारते हुए इसे एक सुनियोजित राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने दावा किया कि पीड़िता और उसका प्रेमी एक अंतरराष्ट्रीय सट्टा गिरोह से जुड़े हुए हैं और उनके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके अनुसार, यह सब उनकी छवि को धूमिल करने की साजिश है।

सरकार और प्रशासन से पीड़िता के सवाल

छात्रा ने वीडियो में सरकार और प्रशासन से कुछ सीधे सवाल पूछे हैं:

  • जब इतने गंभीर आरोप हैं, तो ASP पर कार्रवाई क्यों नहीं?

  • क्या आंतरिक जांच में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी?

  • क्या महिला आयोग मजबूती से पीड़िता का साथ देगा?

  • क्या उसे गवाह सुरक्षा और कानूनी सहायता दी जाएगी?

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/attempt-to-rape-asp-and-accused-of-blackmailing-student-seeks/article-25363

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.