पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या नहीं– सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी की सख्त चेतावनी

digital desk

On

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे के दौरान पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया तो भारत की अगली कार्रवाई पहले से कहीं अधिक कठोर होगी

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजस्थान के सीमावर्ती गांव 22 एमडी, घड़साना (अनूपगढ़) के दौरे के दौरान सेनाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को अब यह सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास के भूगोल में रहना है या नहीं। उन्होंने साफ संकेत दिया कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया, तो भारत की कार्रवाई पहले से कहीं अधिक कठोर होगी।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

जनरल द्विवेदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर 1.0 का उल्लेख करते हुए बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों को ध्वस्त किया था, जिनमें 7 थल सेना और 2 वायु सेना द्वारा हिट किए गए। उन्होंने कहा कि उस समय भारत ने संयम दिखाते हुए केवल आतंकियों, उनके ट्रेनिंग कैंप और आकाओं को निशाना बनाया था, किसी निर्दोष या मिलिट्री टारगेट को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

सेनाध्यक्ष ने यह भी बताया कि भारत ने इस ऑपरेशन के सबूत पूरी दुनिया के सामने रखे, जिससे पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की लीपापोती की संभावना खत्म हो गई।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का संकेत

उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर हालात बने तो भारत "ऑपरेशन सिंदूर 2.0" के तहत संयम नहीं रखेगा। इस बार कार्रवाई इतनी कड़ी होगी कि पाकिस्तान को यह सोचना पड़ेगा कि वह भूगोल और इतिहास में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है या नहीं।

सम्मानित किए गए अधिकारी

इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेना के तीन अधिकारियों—बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, राजपूताना राइफल्स के मेजर रितेश कुमार और हवलदार मोहित गैरा—को विशेष रूप से सम्मानित किया।

राजनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व

जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे महिलाओं को समर्पित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता में सेना के साथ-साथ आम नागरिकों का भी अहम योगदान रहा है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Oct 2025 By Nitin Trivedi

पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या नहीं– सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी की सख्त चेतावनी

digital desk

भारतीय थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। राजस्थान के सीमावर्ती गांव 22 एमडी, घड़साना (अनूपगढ़) के दौरे के दौरान सेनाध्यक्ष ने कहा कि पाकिस्तान को अब यह सोचना पड़ेगा कि उसे इतिहास के भूगोल में रहना है या नहीं। उन्होंने साफ संकेत दिया कि यदि पाकिस्तान ने आतंकवाद को बढ़ावा देना बंद नहीं किया, तो भारत की कार्रवाई पहले से कहीं अधिक कठोर होगी।

ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र

जनरल द्विवेदी ने अपने संबोधन में ऑपरेशन सिंदूर 1.0 का उल्लेख करते हुए बताया कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान भारतीय सेना ने पाकिस्तान में 9 ठिकानों को ध्वस्त किया था, जिनमें 7 थल सेना और 2 वायु सेना द्वारा हिट किए गए। उन्होंने कहा कि उस समय भारत ने संयम दिखाते हुए केवल आतंकियों, उनके ट्रेनिंग कैंप और आकाओं को निशाना बनाया था, किसी निर्दोष या मिलिट्री टारगेट को नुकसान नहीं पहुंचाया गया।

सेनाध्यक्ष ने यह भी बताया कि भारत ने इस ऑपरेशन के सबूत पूरी दुनिया के सामने रखे, जिससे पाकिस्तान की ओर से किसी भी तरह की लीपापोती की संभावना खत्म हो गई।

ऑपरेशन सिंदूर 2.0 का संकेत

उन्होंने कहा कि भविष्य में अगर हालात बने तो भारत "ऑपरेशन सिंदूर 2.0" के तहत संयम नहीं रखेगा। इस बार कार्रवाई इतनी कड़ी होगी कि पाकिस्तान को यह सोचना पड़ेगा कि वह भूगोल और इतिहास में अपनी जगह बनाए रखना चाहता है या नहीं।

सम्मानित किए गए अधिकारी

इस अवसर पर थल सेनाध्यक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेना के तीन अधिकारियों—बीएसएफ की 140वीं बटालियन के कमांडेंट प्रभाकर सिंह, राजपूताना राइफल्स के मेजर रितेश कुमार और हवलदार मोहित गैरा—को विशेष रूप से सम्मानित किया।

राजनीतिक और प्रतीकात्मक महत्व

जनरल द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर का नामकरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था और इसे महिलाओं को समर्पित किया गया था। उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन की सफलता में सेना के साथ-साथ आम नागरिकों का भी अहम योगदान रहा है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/national-international/pakistan-will-have-to-decide-whether-to-stay-in-geography/article-34625

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.