गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, माता रुष्ट हो सकती हैं; जानिए ज्योतिषाचार्य की चेतावनी

Dharm desk

इस वर्ष आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि 26 जून से 4 जुलाई 2025 तक मनाई जाएगी। इस नौ दिवसीय पर्व में मां दुर्गा की दस महाविद्याओं की गुप्त तांत्रिक विधियों से साधना की जाती है। लेकिन ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि गुप्त नवरात्रि में कुछ कार्य वर्जित होते हैं, जिन्हें करने से माता दुर्गा नाराज हो सकती हैं और वर्षभर कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।

देवघर के मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर के अनुसार इस बार की गुप्त नवरात्रि की घटस्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है, जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है। लेकिन इसका पूर्ण फल पाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है।

इन कार्यों से बचें गुप्त नवरात्रि में:

1. तामसिक भोजन न करें:

नवरात्रि में मांस, मदिरा, प्याज-लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का सेवन पूरी तरह वर्जित है। इससे साधना भंग होती है और माता दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं।

2. ज्वार जयंती न करें:

जहां प्रकट नवरात्रि में घटस्थापना के समय ज्वार बोने की परंपरा है, वहीं गुप्त नवरात्रि में यह वर्जित मानी जाती है। इस नियम का उल्लंघन करने से पुण्य के स्थान पर पाप लगता है।

3. रौद्र रूप की तस्वीरें न लगाएं:

गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के उग्र व रौद्र स्वरूप की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है और मानसिक शांति भंग कर सकता है।

4. दक्षिण दिशा की यात्रा से परहेज करें:

गुप्त नवरात्रि के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना गया है। यह दिशा यम की मानी जाती है, जिससे इस समय यात्रा करना वर्जित बताया गया है।

गुप्त नवरात्रि: तांत्रिक साधना का विशेष अवसर

गुप्त नवरात्रि साधकों के लिए अत्यंत फलदायी समय होता है। यह देवी की गुप्त तांत्रिक उपासना, सिद्धि प्राप्ति और गुप्त विद्याओं के अभ्यास का श्रेष्ठ काल है। इस दौरान साधक शक्ति की उपासना से मनोकामनाओं की पूर्ति, धन, आरोग्य व विजय प्राप्त करते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गुप्त नवरात्रि में भूलकर भी न करें ये काम, माता रुष्ट हो सकती हैं; जानिए ज्योतिषाचार्य की चेतावनी

Dharm desk

देवघर के मुद्गल ज्योतिष केंद्र के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नंदकिशोर के अनुसार इस बार की गुप्त नवरात्रि की घटस्थापना सर्वार्थ सिद्धि योग में हो रही है, जो इसे अत्यंत शुभ बनाता है। लेकिन इसका पूर्ण फल पाने के लिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है।

इन कार्यों से बचें गुप्त नवरात्रि में:

1. तामसिक भोजन न करें:

नवरात्रि में मांस, मदिरा, प्याज-लहसुन आदि तामसिक पदार्थों का सेवन पूरी तरह वर्जित है। इससे साधना भंग होती है और माता दुर्गा अप्रसन्न हो सकती हैं।

2. ज्वार जयंती न करें:

जहां प्रकट नवरात्रि में घटस्थापना के समय ज्वार बोने की परंपरा है, वहीं गुप्त नवरात्रि में यह वर्जित मानी जाती है। इस नियम का उल्लंघन करने से पुण्य के स्थान पर पाप लगता है।

3. रौद्र रूप की तस्वीरें न लगाएं:

गुप्त नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा के उग्र व रौद्र स्वरूप की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा का कारण बन सकता है और मानसिक शांति भंग कर सकता है।

4. दक्षिण दिशा की यात्रा से परहेज करें:

गुप्त नवरात्रि के दौरान दक्षिण दिशा की यात्रा को अशुभ माना गया है। यह दिशा यम की मानी जाती है, जिससे इस समय यात्रा करना वर्जित बताया गया है।

गुप्त नवरात्रि: तांत्रिक साधना का विशेष अवसर

गुप्त नवरात्रि साधकों के लिए अत्यंत फलदायी समय होता है। यह देवी की गुप्त तांत्रिक उपासना, सिद्धि प्राप्ति और गुप्त विद्याओं के अभ्यास का श्रेष्ठ काल है। इस दौरान साधक शक्ति की उपासना से मनोकामनाओं की पूर्ति, धन, आरोग्य व विजय प्राप्त करते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/do-not-forget-even-by-forgetting-in-secret-navratri-mother/article-24070

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.