संकष्टी चतुर्थी 2025 – जानें शुभ मुहूर्त, विधिवत पूजा और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

Dharm desk

हिंदू पंचांग के अनुसार इस वर्ष आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की संकष्टी चतुर्थी व्रत तिथि 14 जून, शनिवार को है। यह व्रत विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है और मान्यता है कि इसे विधिपूर्वक करने से जीवन के समस्त संकट दूर होते हैं। यह दिन विशेषकर महिलाओं के लिए अत्यंत पावन माना जाता है, जो अपने बच्चों की लंबी उम्र और पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए उपवास करती हैं।

संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त:

इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 जून को दोपहर 3:46 बजे से हो रहा है, जो 15 जून को दोपहर 3:51 बजे तक रहेगा। व्रत 14 जून को रखा जाएगा, क्योंकि चंद्रोदय इसी रात लगभग 10:07 बजे होगा।

पूजा विधि ऐसे करें:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • पूजा स्थान को स्वच्छ करके भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

  • जल, फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।

  • ‘ॐ गं गणपतये नमः’ या ‘ॐ वक्रतुंडाय हुम्’ मंत्रों का जाप करें।

  • निर्जला या फलाहारी उपवास रखें।

  • शाम के समय प्रदोष काल या चंद्रोदय से पहले पुनः स्नान कर विधिवत पूजन करें।

  • भगवान को दूर्वा, लाल फूल, मोदक/तिल लड्डू, चंदन, दीप, अगरबत्ती, माला अर्पित करें।

  • गणेश चालीसा व व्रत कथा का पाठ करें।

चंद्रदर्शन व अर्घ्य विधि:

चंद्रोदय के समय छत या खुले स्थान पर जाकर शुद्ध जल, दूध, अक्षत, सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें और अपनी मनोकामना दोहराएं।

व्रत पारण कैसे करें:

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें। गणेश जी को अर्पित प्रसाद जैसे तिल के लड्डू या मोदक से पारण करें। फलाहार या हल्का सात्विक भोजन ग्रहण करें।

व्रत में रखें ये सावधानियां:

  • काले वस्त्र न पहनें; पीले या लाल शुभ माने जाते हैं।

  • मांसाहार, प्याज-लहसुन, तला-भुना, नशीले पदार्थों से बचें।

  • वाद-विवाद और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें।

  • तुलसी पत्ता गणेश जी को अर्पित न करें।

  • सामर्थ्यानुसार दान जरूर करें।

मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी पर श्रद्धा और नियम से किया गया व्रत भगवान गणेश की विशेष कृपा का कारण बनता है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और समस्त विघ्नों का नाश होता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

संकष्टी चतुर्थी 2025 – जानें शुभ मुहूर्त, विधिवत पूजा और पारण की सम्पूर्ण जानकारी

Dharm desk

संकष्टी चतुर्थी का शुभ मुहूर्त:

इस बार चतुर्थी तिथि का आरंभ 14 जून को दोपहर 3:46 बजे से हो रहा है, जो 15 जून को दोपहर 3:51 बजे तक रहेगा। व्रत 14 जून को रखा जाएगा, क्योंकि चंद्रोदय इसी रात लगभग 10:07 बजे होगा।

पूजा विधि ऐसे करें:

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

  • पूजा स्थान को स्वच्छ करके भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें।

  • जल, फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।

  • ‘ॐ गं गणपतये नमः’ या ‘ॐ वक्रतुंडाय हुम्’ मंत्रों का जाप करें।

  • निर्जला या फलाहारी उपवास रखें।

  • शाम के समय प्रदोष काल या चंद्रोदय से पहले पुनः स्नान कर विधिवत पूजन करें।

  • भगवान को दूर्वा, लाल फूल, मोदक/तिल लड्डू, चंदन, दीप, अगरबत्ती, माला अर्पित करें।

  • गणेश चालीसा व व्रत कथा का पाठ करें।

चंद्रदर्शन व अर्घ्य विधि:

चंद्रोदय के समय छत या खुले स्थान पर जाकर शुद्ध जल, दूध, अक्षत, सफेद फूल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य दें। “ॐ सोमाय नमः” का जाप करें और अपनी मनोकामना दोहराएं।

व्रत पारण कैसे करें:

चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलें। गणेश जी को अर्पित प्रसाद जैसे तिल के लड्डू या मोदक से पारण करें। फलाहार या हल्का सात्विक भोजन ग्रहण करें।

व्रत में रखें ये सावधानियां:

  • काले वस्त्र न पहनें; पीले या लाल शुभ माने जाते हैं।

  • मांसाहार, प्याज-लहसुन, तला-भुना, नशीले पदार्थों से बचें।

  • वाद-विवाद और नकारात्मक विचारों से दूरी बनाए रखें।

  • तुलसी पत्ता गणेश जी को अर्पित न करें।

  • सामर्थ्यानुसार दान जरूर करें।

मान्यता है कि संकष्टी चतुर्थी पर श्रद्धा और नियम से किया गया व्रत भगवान गणेश की विशेष कृपा का कारण बनता है, जिससे जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आते हैं और समस्त विघ्नों का नाश होता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/religion/sankashti-chaturthi-2025-learn-auspicious-time-duly-worship-and/article-24187

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.