राज्य स्तरीय पर्यावरण कार्यशाला में जुटे 2000 प्रतिनिधि: अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

Bhopal, MP

राजधानी भोपाल के रविन्द्र भवन में शुक्रवार को राज्य स्तरीय शहरी पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को श्रद्धांजलि देकर की गई। दो मिनट के मौन के साथ उपस्थित प्रतिनिधियों ने संवेदना व्यक्त की।

‘सिटी इन द गार्डन’ के सपने को साकार करने की तैयारी

कार्यशाला की मुख्य थीम मानसून में शहरी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रही। इसमें प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों, मास्टर ट्रेनरों, सीएमओ, कमिश्नरों, महिला स्व-सहायता समूहों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और NGO सदस्यों ने भाग लिया।

अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास संजय कुमार शुक्ल ने कहा, "हमें सिर्फ पार्कों तक ही हरियाली सीमित नहीं रखनी है, बल्कि पूरे शहर को ही बगीचे के रूप में देखना है।" उन्होंने ‘सिटी इन द गार्डन’ अवधारणा को मूर्त रूप देने का आह्वान किया।

1 करोड़ पौधों का लक्ष्य, हर निकाय को दी जिम्मेदारी

अमृत हरित महाअभियान’ के अंतर्गत प्रदेश में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत:

  • पीथमपुर में अकेले 11 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

  • हर नगरीय निकाय को जनसंख्या व क्षेत्रफल के अनुसार लक्ष्य सौंपा जाएगा।

  • हर नागरिक को ‘ग्रीन सोल्जर’ की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  • 5 जून से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अभियान की शुरुआत की जा चुकी है।

मास्टर ट्रेनर और कानून का सख्त पालन

कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण में रुचि रखने वाले लोगों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैला सकें और प्रभावी पौधारोपण सुनिश्चित कर सकें।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि:

  • पेड़ काटने के मामलों में कानून सख्ती से लागू किया जाएगा।

  • बिल्डिंग परमिशन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

  • प्रत्येक सरकारी संस्थान व कॉलेज को अपनी 15% जमीन पर पौधारोपण करना अनिवार्य किया जाएगा।

प्रोत्साहन व AQI पर भी फोकस

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि:

  • प्रत्येक नगर निकाय द्वारा बेहतर कार्य करने पर 5 करोड़ रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • डिजिटल डाटाबेस में हर पौधारोपण की जानकारी दर्ज की जाएगी।

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर निगरानी रखते हुए खराब स्थिति वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा।

  • पीथमपुर जैसे क्षेत्रों में AQI को 50 से नीचे लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राज्य स्तरीय पर्यावरण कार्यशाला में जुटे 2000 प्रतिनिधि: अहमदाबाद विमान हादसे के मृतकों को दी गई श्रद्धांजलि

Bhopal, MP

‘सिटी इन द गार्डन’ के सपने को साकार करने की तैयारी

कार्यशाला की मुख्य थीम मानसून में शहरी हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर केंद्रित रही। इसमें प्रदेशभर से आए 2000 से अधिक नगरीय निकायों के प्रतिनिधियों, मास्टर ट्रेनरों, सीएमओ, कमिश्नरों, महिला स्व-सहायता समूहों, पर्यावरण कार्यकर्ताओं और NGO सदस्यों ने भाग लिया।

अपर मुख्य सचिव नगरीय विकास संजय कुमार शुक्ल ने कहा, "हमें सिर्फ पार्कों तक ही हरियाली सीमित नहीं रखनी है, बल्कि पूरे शहर को ही बगीचे के रूप में देखना है।" उन्होंने ‘सिटी इन द गार्डन’ अवधारणा को मूर्त रूप देने का आह्वान किया।

1 करोड़ पौधों का लक्ष्य, हर निकाय को दी जिम्मेदारी

अमृत हरित महाअभियान’ के अंतर्गत प्रदेश में 1 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके तहत:

  • पीथमपुर में अकेले 11 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा।

  • हर नगरीय निकाय को जनसंख्या व क्षेत्रफल के अनुसार लक्ष्य सौंपा जाएगा।

  • हर नागरिक को ‘ग्रीन सोल्जर’ की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

  • 5 जून से महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा अभियान की शुरुआत की जा चुकी है।

मास्टर ट्रेनर और कानून का सख्त पालन

कार्यक्रम में बताया गया कि पर्यावरण में रुचि रखने वाले लोगों को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा ताकि वे स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैला सकें और प्रभावी पौधारोपण सुनिश्चित कर सकें।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि:

  • पेड़ काटने के मामलों में कानून सख्ती से लागू किया जाएगा।

  • बिल्डिंग परमिशन के नियमों का पालन अनिवार्य होगा।

  • प्रत्येक सरकारी संस्थान व कॉलेज को अपनी 15% जमीन पर पौधारोपण करना अनिवार्य किया जाएगा।

प्रोत्साहन व AQI पर भी फोकस

कार्यशाला में यह भी बताया गया कि:

  • प्रत्येक नगर निकाय द्वारा बेहतर कार्य करने पर 5 करोड़ रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

  • डिजिटल डाटाबेस में हर पौधारोपण की जानकारी दर्ज की जाएगी।

  • वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) पर निगरानी रखते हुए खराब स्थिति वाले क्षेत्रों को चिन्हित किया जाएगा।

  • पीथमपुर जैसे क्षेत्रों में AQI को 50 से नीचे लाने का लक्ष्य तय किया गया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/2000-representatives-gathered-at-the-state-level-environment-workshop-resolved/article-24183

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.