रायपुर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजे के साथ ओडिशा निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार

Raipur, CG

On

राजधानी रायपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में लिप्त एक दंपती को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से करीब 18 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 2 लाख रुपये आंकी गई है।

गंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मामले में गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दंपती संदिग्ध हालात में गांजे की तस्करी कर रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से ला रहे थे गांजा, मध्यप्रदेश में करने वाले थे सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेश शेख और उसकी पत्नी शबनम आरा शेख के रूप में हुई है, जो ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे गांजा लेकर विदिशा (मध्यप्रदेश) जा रहे थे, जहां इसकी डिलीवरी दी जानी थी।

नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
गंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की लगातार सख्ती से नशा कारोबार पर लग रही लगाम
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रायपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

रायपुर में नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 किलो गांजे के साथ ओडिशा निवासी पति-पत्नी गिरफ्तार

Raipur, CG

गंज थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मामले में गंज थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक दंपती संदिग्ध हालात में गांजे की तस्करी कर रहा है। कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों को पकड़कर तलाशी ली, जिसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

ओडिशा से ला रहे थे गांजा, मध्यप्रदेश में करने वाले थे सप्लाई
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जावेश शेख और उसकी पत्नी शबनम आरा शेख के रूप में हुई है, जो ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि वे गांजा लेकर विदिशा (मध्यप्रदेश) जा रहे थे, जहां इसकी डिलीवरी दी जानी थी।

नारकोटिक्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला
गंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 20 (B) के तहत अपराध दर्ज करते हुए न्यायिक प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की लगातार सख्ती से नशा कारोबार पर लग रही लगाम
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में रायपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय पुलिस को बड़ी कामयाबी मानी जा रही है, जिससे नशे के नेटवर्क को कमजोर करने में मदद मिलेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-raipur-the-police-arrested-for-drug-addicts-with-18/article-21344

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.