"नरक बेहतर, लेकिन पाकिस्तान नहीं!" – जावेद अख्तर ने दोनों देशों की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी

Bollywod

On

अपने बेबाक विचारों और लेखनी के लिए मशहूर गीतकार व पटकथा लेखक जावेद अख्तर एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक बुक लॉन्च इवेंट के दौरान उन्होंने भारत और पाकिस्तान, दोनों देशों के लोगों से मिलने वाली आलोचनाओं को लेकर दिल खोलकर बात की। उन्होंने यह भी कहा कि यदि उन्हें नरक और पाकिस्तान में से किसी एक को चुनना पड़े, तो वह बिना झिझक नरक को चुनना पसंद करेंगे।

दोनों ओर से मिलती हैं गालियां

मुंबई में आयोजित लेखक संजय राउत की पुस्तक नरकातला स्वर्ग’ के विमोचन कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि उन्हें भारत में ‘पाकिस्तान चले जाओ’ और पाकिस्तान में काफिर’ कहा जाता है। उन्होंने कहा, “अगर आप एक ही पक्ष की बात करते हैं तो एक ही पक्ष नाराज़ होता है, लेकिन जब आप दोनों पक्षों की बात करते हैं तो दोनों ही नाराज़ हो जाते हैं। मैं उन चंद लोगों में हूं जो दोनों से गाली खाते हैं।”

"अगर चुनना हो तो नरक जाऊंगा"

अपने बयान में जावेद अख्तर ने कहा, “मुझे लोग पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं, और कुछ कहते हैं कि नरक में जाऊंगा। मैं साफ कहना चाहता हूं कि अगर विकल्प हो, तो मैं पाकिस्तान के बजाय नरक जाना पसंद करूंगा।” उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस हो रही है।

कट्टरपंथियों से मिलती है नफरत, आमजन से प्यार

अख्तर ने आगे बताया कि उनके पास ऐसे कई मैसेज और सोशल मीडिया टिप्पणियां हैं, जिनमें दोनों तरफ के कट्टरपंथी उन्हें गालियां देते हैं। उन्होंने कहा, “अगर एक पक्ष गाली देना बंद कर दे, तो मुझे खुद पर शक होने लगता है कि कहीं मैंने अपनी निष्पक्षता तो नहीं खो दी।”

मुंबई को बताया अपनी कर्मभूमि

कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने अपनी मुंबई से जुड़ी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह साढ़े उन्नीस साल के थे, तब मुंबई आए थे और यह शहर आज भी उनकी कर्मभूमि और पहचान है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने पाया है, उसमें मुंबई का सबसे बड़ा योगदान है।

खुले विचारों के लिए तैयार रहते हैं आलोचना के लिए

जावेद अख्तर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। चाहे वह कट्टरपंथ का विरोध हो या धार्मिक असहिष्णुता पर सवाल, वे हमेशा निडरता से बोलते हैंउन्होंने कहा कि वे आलोचनाओं से नहीं घबराते, बल्कि इसे सोचने और आत्ममंथन का मौका मानते हैं।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

"नरक बेहतर, लेकिन पाकिस्तान नहीं!" – जावेद अख्तर ने दोनों देशों की आलोचना पर तोड़ी चुप्पी

Bollywod

दोनों ओर से मिलती हैं गालियां

मुंबई में आयोजित लेखक संजय राउत की पुस्तक नरकातला स्वर्ग’ के विमोचन कार्यक्रम में जावेद अख्तर ने खुलासा किया कि उन्हें भारत में ‘पाकिस्तान चले जाओ’ और पाकिस्तान में काफिर’ कहा जाता है। उन्होंने कहा, “अगर आप एक ही पक्ष की बात करते हैं तो एक ही पक्ष नाराज़ होता है, लेकिन जब आप दोनों पक्षों की बात करते हैं तो दोनों ही नाराज़ हो जाते हैं। मैं उन चंद लोगों में हूं जो दोनों से गाली खाते हैं।”

"अगर चुनना हो तो नरक जाऊंगा"

अपने बयान में जावेद अख्तर ने कहा, “मुझे लोग पाकिस्तान भेजने की बात करते हैं, और कुछ कहते हैं कि नरक में जाऊंगा। मैं साफ कहना चाहता हूं कि अगर विकल्प हो, तो मैं पाकिस्तान के बजाय नरक जाना पसंद करूंगा।” उनका यह बयान तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर इस पर जमकर बहस हो रही है।

कट्टरपंथियों से मिलती है नफरत, आमजन से प्यार

अख्तर ने आगे बताया कि उनके पास ऐसे कई मैसेज और सोशल मीडिया टिप्पणियां हैं, जिनमें दोनों तरफ के कट्टरपंथी उन्हें गालियां देते हैं। उन्होंने कहा, “अगर एक पक्ष गाली देना बंद कर दे, तो मुझे खुद पर शक होने लगता है कि कहीं मैंने अपनी निष्पक्षता तो नहीं खो दी।”

मुंबई को बताया अपनी कर्मभूमि

कार्यक्रम के दौरान जावेद अख्तर ने अपनी मुंबई से जुड़ी यादों को भी साझा किया। उन्होंने बताया कि जब वह साढ़े उन्नीस साल के थे, तब मुंबई आए थे और यह शहर आज भी उनकी कर्मभूमि और पहचान है। उन्होंने कहा कि जो कुछ भी उन्होंने पाया है, उसमें मुंबई का सबसे बड़ा योगदान है।

खुले विचारों के लिए तैयार रहते हैं आलोचना के लिए

जावेद अख्तर लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। चाहे वह कट्टरपंथ का विरोध हो या धार्मिक असहिष्णुता पर सवाल, वे हमेशा निडरता से बोलते हैंउन्होंने कहा कि वे आलोचनाओं से नहीं घबराते, बल्कि इसे सोचने और आत्ममंथन का मौका मानते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/bollywood/hell-better-but-not-pakistan-javed-akhtar-broke-silence/article-21334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.