हैदराबाद के चारमीनार क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: 17 लोगों की मौत, बच्चों सहित कई घायल, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Jagran Desk

On

हैदराबाद के ऐतिहासिक चारमीनार क्षेत्र के समीप स्थित गुलजार हाउस में रविवार तड़के भीषण आग लगने से भारी जनहानि हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है,

जिनमें कुछ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, लगभग 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सुबह साढ़े छह बजे मिली सूचना, दमकल विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिली। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इमारत से कई लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया। दमकलकर्मियों और SDRF की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए दर्जनों लोगों की जान बचाई।

इलाके में फैला काले धुएं का गुबार, अफरा-तफरी का माहौल
अग्निकांड के दौरान चारमीनार क्षेत्र में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत कार्य में जुटे लोग घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाने में मदद करते दिखे।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राज्य के मंत्री पोनम प्रभाकर ने कहा कि आग बहुत तेजी से फैली, जिससे इमारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। PMO की ओर से जारी बयान में कहा गया है—"हैदराबाद की आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।"
प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सोलापुर में भी फैक्ट्री में आग, बड़ी दुर्घटना टली
इसी के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के MIDC क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भी आग लगने की खबर है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

हैदराबाद के चारमीनार क्षेत्र में भीषण अग्निकांड: 17 लोगों की मौत, बच्चों सहित कई घायल, शॉर्ट सर्किट की आशंका

Jagran Desk

जिनमें कुछ मासूम बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, लगभग 10 लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

सुबह साढ़े छह बजे मिली सूचना, दमकल विभाग ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन
फायर ब्रिगेड को सुबह करीब 6:30 बजे घटना की सूचना मिली। तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए विभाग की 11 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया गया। इमारत से कई लोगों को बेहोशी की हालत में निकाला गया। दमकलकर्मियों और SDRF की टीमों ने तत्परता दिखाते हुए दर्जनों लोगों की जान बचाई।

इलाके में फैला काले धुएं का गुबार, अफरा-तफरी का माहौल
अग्निकांड के दौरान चारमीनार क्षेत्र में काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत कार्य में जुटे लोग घायलों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाने में मदद करते दिखे।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए घायलों को समुचित इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी और AIMIM विधायक मुमताज अहमद खान ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राज्य के मंत्री पोनम प्रभाकर ने कहा कि आग बहुत तेजी से फैली, जिससे इमारत में रहने वाले ज्यादातर लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, आर्थिक सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। PMO की ओर से जारी बयान में कहा गया है—"हैदराबाद की आग की घटना में लोगों की मौत से बहुत दुख हुआ है। पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदनाएं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना।"
प्रधानमंत्री राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हजार की सहायता राशि प्रदान की जाएगी।

सोलापुर में भी फैक्ट्री में आग, बड़ी दुर्घटना टली
इसी के साथ महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के MIDC क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में भी आग लगने की खबर है। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/top-news/a-fierce-fire-near-gulzar-house-in-hyderabad-10-killed/article-21336

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.