सक्ती में दर्दनाक हादसा: हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sakti, MP

On

जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिशन चौक-पिहरीद मार्ग पर एक तेज रफ्तार बाइक हार्वेस्टर से टकरा गई, जिससे तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया, जबकि अन्य दो के शरीर के अंग भी क्षत-विक्षत हो गए।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।

कटर नहीं हटाया, बना हादसे का कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धान कटाई के बाद हार्वेस्टर चालक ने मशीन के आगे लगे खतरनाक कटर को नहीं हटाया था और वह रिहायशी इलाके से होते हुए सड़क पर निकल गया। अंधेरे में बाइक सवारों को यह दिखाई नहीं दिया और सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीनों की जान चली गई।

ग्रामीणों का हंगामा और चक्काजाम

घटना की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और देर रात तक हंगामा किया। रविवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने सक्ती मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे छपोरा, जैजैपुर और अन्य क्षेत्रों का यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी हार्वेस्टर मालिक पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

तीनों युवक एक ही गांव के निवासी

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी नागेश्वर (पिता दाऊलाल), शेर सिंह (पिता परदेशी) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है, जो तीनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अगर हार्वेस्टर चालक ने सुरक्षा मानकों का पालन किया होता तो यह हादसा टल सकता था।

पुलिस कर रही जांच, चालक फरार

मालखरौदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हार्वेस्टर चालक की तलाश की जा रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 May 2025 By Nitin Trivedi

सक्ती में दर्दनाक हादसा: हार्वेस्टर से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौके, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Sakti, MP

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हार्वेस्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था।

कटर नहीं हटाया, बना हादसे का कारण

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि धान कटाई के बाद हार्वेस्टर चालक ने मशीन के आगे लगे खतरनाक कटर को नहीं हटाया था और वह रिहायशी इलाके से होते हुए सड़क पर निकल गया। अंधेरे में बाइक सवारों को यह दिखाई नहीं दिया और सीधी टक्कर हो गई, जिससे तीनों की जान चली गई।

ग्रामीणों का हंगामा और चक्काजाम

घटना की खबर फैलते ही मृतकों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में थाने पहुंचे और देर रात तक हंगामा किया। रविवार सुबह आक्रोशित भीड़ ने सक्ती मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे छपोरा, जैजैपुर और अन्य क्षेत्रों का यातायात प्रभावित हुआ। प्रदर्शनकारी हार्वेस्टर मालिक पर कार्रवाई और उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

तीनों युवक एक ही गांव के निवासी

मृतकों की पहचान ग्राम सतगढ़ निवासी नागेश्वर (पिता दाऊलाल), शेर सिंह (पिता परदेशी) और एक अन्य युवक के रूप में हुई है, जो तीनों एक ही गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि अगर हार्वेस्टर चालक ने सुरक्षा मानकों का पालन किया होता तो यह हादसा टल सकता था।

पुलिस कर रही जांच, चालक फरार

मालखरौदा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हार्वेस्टर चालक की तलाश की जा रही है और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/painful-accident-in-sakti-collided-with-harvesters-three-youths-were/article-21338

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.