दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चेस चैंपियन: 19 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, भारत की पहली महिला वर्ल्ड विजेता

Sports

भारत की 19 वर्षीय शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने FIDE महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में भारत की ही दिग्गज ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी को टाईब्रेक में हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

दिव्या यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय महिला शतरंज के इतिहास में एक सुनहरा मोड़ है।

फाइनल में कांटे की टक्कर, टाईब्रेक में मिला निर्णायक मोमेंट

फाइनल के दोनों क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए थे, जिससे फैसला टाईब्रेक राउंड में पहुंचा। टाईब्रेक में दिव्या ने शानदार रणनीति अपनाते हुए 2.5-1.5 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया।

हम्पी ने मैच के बाद कहा, “12वीं चाल के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं थी। 54वीं चाल में दिव्या ने निर्णायक बढ़त बना ली, और मैंने रिजाइन कर दिया।”

दिव्या को मिली ₹42 लाख की इनामी राशि

इस जीत के साथ दिव्या को करीब ₹42 लाख की इनामी राशि भी मिली। वहीं, ओपन सेक्शन वर्ल्ड कप विजेता को ₹91 लाख मिलते हैं।

दिव्या भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।

विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई

इस जीत के साथ दिव्या ने 2026 विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी जगह बना ली है। भारत से अब तक सिर्फ कोनेरू हम्पी ही इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई कर पाई थीं। अब दिव्या दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

जीत के बाद मां को गले लगाकर रो पड़ीं दिव्या

मैच जीतने के बाद दिव्या मंच से सीधे अपनी मां के पास पहुंचीं और गले लगते ही भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उनमें गर्व और संघर्ष की कहानी साफ नजर आ रही थी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चेस चैंपियन: 19 साल की उम्र में रच दिया इतिहास, भारत की पहली महिला वर्ल्ड विजेता

Sports

दिव्या यह खिताब जीतने वाली भारत की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं।

यह सिर्फ एक जीत नहीं, बल्कि भारतीय महिला शतरंज के इतिहास में एक सुनहरा मोड़ है।

फाइनल में कांटे की टक्कर, टाईब्रेक में मिला निर्णायक मोमेंट

फाइनल के दोनों क्लासिकल मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए थे, जिससे फैसला टाईब्रेक राउंड में पहुंचा। टाईब्रेक में दिव्या ने शानदार रणनीति अपनाते हुए 2.5-1.5 के स्कोर से मुकाबला अपने नाम किया।

हम्पी ने मैच के बाद कहा, “12वीं चाल के बाद स्थिति स्पष्ट नहीं थी। 54वीं चाल में दिव्या ने निर्णायक बढ़त बना ली, और मैंने रिजाइन कर दिया।”

दिव्या को मिली ₹42 लाख की इनामी राशि

इस जीत के साथ दिव्या को करीब ₹42 लाख की इनामी राशि भी मिली। वहीं, ओपन सेक्शन वर्ल्ड कप विजेता को ₹91 लाख मिलते हैं।

दिव्या भारत की 88वीं ग्रैंडमास्टर भी बन गई हैं।

विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई

इस जीत के साथ दिव्या ने 2026 विमेंस कैंडिडेट्स टूर्नामेंट में भी जगह बना ली है। भारत से अब तक सिर्फ कोनेरू हम्पी ही इस टूर्नामेंट में क्वालिफाई कर पाई थीं। अब दिव्या दूसरी भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं।

जीत के बाद मां को गले लगाकर रो पड़ीं दिव्या

मैच जीतने के बाद दिव्या मंच से सीधे अपनी मां के पास पहुंचीं और गले लगते ही भावुक हो गईं। उनकी आंखों में आंसू थे, लेकिन उनमें गर्व और संघर्ष की कहानी साफ नजर आ रही थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/divya-deshmukh-became-world-chase-champion-19-years-old-history/article-29152

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.