बृहस्पति कुंड में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद: सतना से पिकनिक पर गए थे 8 दोस्त, दो दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Satna, MP

सतना-पन्ना जिले की सीमा पर स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बृहस्पति कुंड में डूबे तीन युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। रविवार शाम को हुए हादसे के बाद दो दिन तक चला एसडीआरएफ का रेस्क्यू ऑपरेशन मंगलवार सुबह सफलता के साथ समाप्त हुआ।

मंगलवार सुबह 9 बजे एसडीआरएफ की टीम ने बाघिन नदी से सतना के कृष्णा शर्मा (19) और त्वरित चौधरी (17) के शव निकाले। वहीं पन्ना के जिगदहा निवासी अभिषेक ढीमर का शव सोमवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था।

नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे तीनों युवक

घटना रविवार को उस समय हुई जब सतना के आठ युवक पिकनिक मनाने बृहस्पति कुंड पहुंचे थे। सभी छात्र एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और अलग-अलग बाइक से कुंड तक आए थे। 600 फीट नीचे जलप्रपात के निचले हिस्से में नहाते समय तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि उनके पांच अन्य दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए

रेस्क्यू टीम ने दो किलोमीटर तक किया सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन के नेतृत्व में दो दिन तक चला तलाशी अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। बरौंधा थाना प्रभारी अभिनव सिंह और बृजपुर टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस बल लगातार रेस्क्यू में सहयोग करता रहा। तेज बहाव और दुर्गम स्थल के बावजूद टीम ने दो किलोमीटर के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की और अंततः सफलता पाई।

परिजनों में मातम, दोस्तों में शोक

तीनों युवकों की मौत से उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। कृष्णा और त्वरित सतना के भरहुत नगर के रहने वाले थे, जबकि अभिषेक पन्ना के जिगदहा गांव से था। दोस्तों ने बताया कि यह ट्रिप अचानक प्लान की गई थी और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पिकनिक एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बृहस्पति कुंड में डूबे तीनों युवकों के शव बरामद: सतना से पिकनिक पर गए थे 8 दोस्त, दो दिन चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Satna, MP

मंगलवार सुबह 9 बजे एसडीआरएफ की टीम ने बाघिन नदी से सतना के कृष्णा शर्मा (19) और त्वरित चौधरी (17) के शव निकाले। वहीं पन्ना के जिगदहा निवासी अभिषेक ढीमर का शव सोमवार शाम को ही बरामद कर लिया गया था।

नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे तीनों युवक

घटना रविवार को उस समय हुई जब सतना के आठ युवक पिकनिक मनाने बृहस्पति कुंड पहुंचे थे। सभी छात्र एक ही कॉलेज में पढ़ते थे और अलग-अलग बाइक से कुंड तक आए थे। 600 फीट नीचे जलप्रपात के निचले हिस्से में नहाते समय तीन युवक गहरे पानी में चले गए और डूब गए, जबकि उनके पांच अन्य दोस्त सुरक्षित बाहर निकल आए

रेस्क्यू टीम ने दो किलोमीटर तक किया सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ टीम प्रभारी सत्यपाल जैन के नेतृत्व में दो दिन तक चला तलाशी अभियान बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। बरौंधा थाना प्रभारी अभिनव सिंह और बृजपुर टीआई महेंद्र सिंह भदौरिया के निर्देशन में पुलिस बल लगातार रेस्क्यू में सहयोग करता रहा। तेज बहाव और दुर्गम स्थल के बावजूद टीम ने दो किलोमीटर के क्षेत्र में सघन सर्चिंग की और अंततः सफलता पाई।

परिजनों में मातम, दोस्तों में शोक

तीनों युवकों की मौत से उनके गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है। कृष्णा और त्वरित सतना के भरहुत नगर के रहने वाले थे, जबकि अभिषेक पन्ना के जिगदहा गांव से था। दोस्तों ने बताया कि यह ट्रिप अचानक प्लान की गई थी और किसी को अंदाजा नहीं था कि यह पिकनिक एक दर्दनाक हादसे में बदल जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-bodies-of-the-three-youths-immersed-in-jupiter-kund/article-26154

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.