खड़गे के दौरे पर गृह मंत्री का हमला: बोले– उन्होंने सनातन और भारतीय मूल्यों का किया अपमान, जनता नहीं करेगी स्वागत

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आगामी 7 जुलाई को होने जा रही "किसान-जवान-संविधान जनसभा" को लेकर कांग्रेस पूरी ताकत झोंक रही है। इस सभा को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे। वहीं, इस दौरे से पहले ही सियासी घमासान शुरू हो गया है।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया तीखा प्रहार

राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“मल्लिकार्जुन खड़गे ने बार-बार सनातन परंपराओं और भारतीय मूल्यों का अपमान किया है। मुझे नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ की जनता उनका स्वागत करेगी। उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं आएगी।”

गृह मंत्री का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

7 जुलाई को आयोजित इस सभा को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार देर रात PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोजन की जिम्मेदारियों को लेकर 9 समितियों का गठन किया है, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाएं और भीड़ प्रबंधन संभालेंगी।

कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, जनसभा के बाद खड़गे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) द्वारा इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

कांग्रेस का जोर- बीजेपी का वार

जहां कांग्रेस इसे संविधान और किसान-जवान सम्मान यात्रा के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा इस जनसभा को सिर्फ राजनीतिक दिखावा बता रही है। अब देखना होगा कि खड़गे के दौरे और जनसभा को जनता से कितना समर्थन मिलता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

खड़गे के दौरे पर गृह मंत्री का हमला: बोले– उन्होंने सनातन और भारतीय मूल्यों का किया अपमान, जनता नहीं करेगी स्वागत

Raipur, CG

गृह मंत्री विजय शर्मा ने किया तीखा प्रहार

राज्य के गृह मंत्री विजय शर्मा ने खड़गे के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,

“मल्लिकार्जुन खड़गे ने बार-बार सनातन परंपराओं और भारतीय मूल्यों का अपमान किया है। मुझे नहीं लगता कि छत्तीसगढ़ की जनता उनका स्वागत करेगी। उनके कार्यक्रम में भीड़ नहीं आएगी।”

गृह मंत्री का बयान सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने फिलहाल इस बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत

7 जुलाई को आयोजित इस सभा को सफल बनाने के लिए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार देर रात PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने आयोजन की जिम्मेदारियों को लेकर 9 समितियों का गठन किया है, जो कार्यक्रम की व्यवस्थाएं और भीड़ प्रबंधन संभालेंगी।

कार्यकर्ताओं से भी करेंगे मुलाकात

सूत्रों के अनुसार, जनसभा के बाद खड़गे कांग्रेस कार्यकर्ताओं और संगठन पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। AICC (अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी) द्वारा इस संबंध में विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा।

कांग्रेस का जोर- बीजेपी का वार

जहां कांग्रेस इसे संविधान और किसान-जवान सम्मान यात्रा के रूप में पेश कर रही है, वहीं भाजपा इस जनसभा को सिर्फ राजनीतिक दिखावा बता रही है। अब देखना होगा कि खड़गे के दौरे और जनसभा को जनता से कितना समर्थन मिलता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/the-home-minister-attacked-the-visit-of-kharge-he/article-26161

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.