भोपाल में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस: 4572 करोड़ से सुधरेंगे 1766 पुल, हर विधानसभा में बनेगा एक वृंदावन ग्राम

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। बैठक में यह तय किया गया कि गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (RRU) का नया कैंपस अब भोपाल में खुलेगा। इसके लिए राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में 10 एकड़ भूमि आवंटित की गई है।

जब तक विश्वविद्यालय का खुद का भवन नहीं बनता, वह RGPV भवन से ही संचालित होगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इससे मध्यप्रदेश के युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

1766 पुलों की मरम्मत को 4572 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में जर्जर पुलों और सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने 4572 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। कुल 1766 पुलों की मरम्मत की जाएगी। डिप्टी सीएम शुक्ला के अनुसार, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

हर विधानसभा में विकसित होगा ‘वृंदावन ग्राम’

कैबिनेट ने ‘वृंदावन ग्राम योजना’ को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र (कुल 230) में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 27 मानक तय किए गए हैं। यह गांव संस्कृति, सेवा और प्रकृति के समन्वय के मॉडल होंगे।

‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

मुख्यमंत्री ने नई योजना ‘एक बगिया मां के नाम’ की घोषणा की। इसमें 30 हजार महिलाएं, 30 हजार एकड़ भूमि पर, 30 लाख पौधों का रोपण करेंगी। इस पर 900 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महिलाओं को पौधे, खाद, तारफेंसिंग, जलकुंड और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नदियों के उद्गम स्थलों पर होगा पौधरोपण

राज्य की 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर 10-10 एकड़ भूमि में 42 करोड़ रुपये की लागत से पौधारोपण किया जाएगा। यह कदम जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जलगंगा अभियान के तहत जलसंरक्षण को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत राज्य में 85 हजार खेत तालाब, 1 लाख कुएं पुनर्भरित, 3300 जल स्रोत पुनर्जीवित, और 4000 वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं। 6 करोड़ पौधों का मानसून में रोपण भी प्रस्तावित है।

मूंग-उड़द उपार्जन का लक्ष्य

मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के लिए 3.51 लाख MT मूंग और 1.23 लाख MT उड़द के उपार्जन का लक्ष्य तय किया गया है। 7 जुलाई से 6 अगस्त तक खरीदी की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Jul 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में खुलेगा राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय का कैंपस: 4572 करोड़ से सुधरेंगे 1766 पुल, हर विधानसभा में बनेगा एक वृंदावन ग्राम

Bhopal, MP

जब तक विश्वविद्यालय का खुद का भवन नहीं बनता, वह RGPV भवन से ही संचालित होगा। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इससे मध्यप्रदेश के युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में रोजगार और उच्च शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे।

1766 पुलों की मरम्मत को 4572 करोड़ मंजूर

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत राज्य में जर्जर पुलों और सड़कों की मरम्मत के लिए सरकार ने 4572 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। कुल 1766 पुलों की मरम्मत की जाएगी। डिप्टी सीएम शुक्ला के अनुसार, इससे ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी।

हर विधानसभा में विकसित होगा ‘वृंदावन ग्राम’

कैबिनेट ने ‘वृंदावन ग्राम योजना’ को भी मंजूरी दे दी है। इस योजना के तहत हर विधानसभा क्षेत्र (कुल 230) में एक गांव को वृंदावन ग्राम के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए 27 मानक तय किए गए हैं। यह गांव संस्कृति, सेवा और प्रकृति के समन्वय के मॉडल होंगे।

‘एक बगिया मां के नाम’ योजना

मुख्यमंत्री ने नई योजना ‘एक बगिया मां के नाम’ की घोषणा की। इसमें 30 हजार महिलाएं, 30 हजार एकड़ भूमि पर, 30 लाख पौधों का रोपण करेंगी। इस पर 900 करोड़ रुपए का खर्च आएगा। महिलाओं को पौधे, खाद, तारफेंसिंग, जलकुंड और प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

नदियों के उद्गम स्थलों पर होगा पौधरोपण

राज्य की 100 नदियों के उद्गम स्थलों पर 10-10 एकड़ भूमि में 42 करोड़ रुपये की लागत से पौधारोपण किया जाएगा। यह कदम जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में अहम माना जा रहा है।

जलगंगा अभियान के तहत जलसंरक्षण को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने बताया कि जलगंगा संवर्धन अभियान के तहत राज्य में 85 हजार खेत तालाब, 1 लाख कुएं पुनर्भरित, 3300 जल स्रोत पुनर्जीवित, और 4000 वर्षा जल संचयन संरचनाएं बनाई गई हैं। 6 करोड़ पौधों का मानसून में रोपण भी प्रस्तावित है।

मूंग-उड़द उपार्जन का लक्ष्य

मूंग और उड़द की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के लिए 3.51 लाख MT मूंग और 1.23 लाख MT उड़द के उपार्जन का लक्ष्य तय किया गया है। 7 जुलाई से 6 अगस्त तक खरीदी की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/national-defense-universitys-campus-will-open-in-bhopal-with-4572/article-26163

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.