ग्रैंड चेस टूर्नामेंट: गुकेश ने फिर हराया वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन, एक महीने में दूसरी जीत

Sports

भारतीय शतरंज खिलाड़ी और मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश ने एक बार फिर वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को पराजित कर सनसनी मचा दी है। ग्रैंड चेस टूर्नामेंट 2025 के छठे राउंड में खेले गए रैपिड फॉर्मेट के मुकाबले में गुकेश ने कार्लसन को मात दी और टूर्नामेंट में 10 अंकों के साथ बढ़त बना ली है।

 यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले जून में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भी उन्होंने कार्लसन को हराकर इतिहास रचा था।

शुरुआती हार के बाद जबरदस्त वापसी

टूर्नामेंट में गुकेश को पहला मुकाबला पोलैंड के यान डूडा से 59 चालों में हारकर गंवाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा, भारत के प्रज्ञानंद, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के फेबियानो करूआना को पराजित कर अपने इरादे साफ कर दिए।

मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश को बताया था कमजोर

मैच से पहले कार्लसन ने बयान दिया था कि गुकेश ने अभी तक इस फॉर्मेट में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित नहीं किया है, और वह इस टूर्नामेंट में सबसे कमजोर खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। लेकिन गुकेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए उनकी उम्मीदों को धराशायी कर दिया।

अब होंगे ब्लिट्ज फॉर्मेट के मुकाबले

गुरुवार को हुआ यह मैच रैपिड फॉर्मेट में खेला गया, जबकि आगामी दो मैच ब्लिट्ज फॉर्मेट में होंगे। इन मुकाबलों में भी कार्लसन और गुकेश की आमने-सामने भिड़ंत होगी, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचकता और भी बढ़ गई है।

9 साल के आरित ने भी किया था कमाल

इससे पहले 25 जून को दिल्ली के 9 वर्षीय आरित कपिल ने ऑनलाइन टूर्नामेंट ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूसडे’ में मैग्नस कार्लसन के साथ मुकाबला ड्रॉ किया था। आरित ने कार्लसन को हार की कगार पर पहुँचा दिया था, लेकिन समय की कमी के कारण जीत में बदल नहीं सके।

आरित कपिल पहले ही सबसे कम उम्र में ग्रैंड मास्टर को हराने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।

नॉर्वे में भी हुआ था ऐतिहासिक पल

2 जून को हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में भी गुकेश ने कार्लसन को हराया था। वह मुकाबला क्लासिकल फॉर्मेट में हुआ था। हार से बौखलाए कार्लसन ने तब बोर्ड पर मुक्का मार दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

ग्रैंड चेस टूर्नामेंट: गुकेश ने फिर हराया वर्ल्ड नंबर-1 कार्लसन, एक महीने में दूसरी जीत

Sports

 यह गुकेश की कार्लसन पर लगातार दूसरी जीत है। इससे पहले जून में नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में भी उन्होंने कार्लसन को हराकर इतिहास रचा था।

शुरुआती हार के बाद जबरदस्त वापसी

टूर्नामेंट में गुकेश को पहला मुकाबला पोलैंड के यान डूडा से 59 चालों में हारकर गंवाना पड़ा था, लेकिन इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की। उन्होंने फ्रांस के अलीरेजा फिरोजा, भारत के प्रज्ञानंद, उज्बेकिस्तान के नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव और अमेरिका के फेबियानो करूआना को पराजित कर अपने इरादे साफ कर दिए।

मैच से पहले कार्लसन ने गुकेश को बताया था कमजोर

मैच से पहले कार्लसन ने बयान दिया था कि गुकेश ने अभी तक इस फॉर्मेट में खुद को सर्वश्रेष्ठ साबित नहीं किया है, और वह इस टूर्नामेंट में सबसे कमजोर खिलाड़ियों में से एक हो सकते हैं। लेकिन गुकेश ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए उनकी उम्मीदों को धराशायी कर दिया।

अब होंगे ब्लिट्ज फॉर्मेट के मुकाबले

गुरुवार को हुआ यह मैच रैपिड फॉर्मेट में खेला गया, जबकि आगामी दो मैच ब्लिट्ज फॉर्मेट में होंगे। इन मुकाबलों में भी कार्लसन और गुकेश की आमने-सामने भिड़ंत होगी, जिससे टूर्नामेंट की रोमांचकता और भी बढ़ गई है।

9 साल के आरित ने भी किया था कमाल

इससे पहले 25 जून को दिल्ली के 9 वर्षीय आरित कपिल ने ऑनलाइन टूर्नामेंट ‘अर्ली टाइटल्ड ट्यूसडे’ में मैग्नस कार्लसन के साथ मुकाबला ड्रॉ किया था। आरित ने कार्लसन को हार की कगार पर पहुँचा दिया था, लेकिन समय की कमी के कारण जीत में बदल नहीं सके।

आरित कपिल पहले ही सबसे कम उम्र में ग्रैंड मास्टर को हराने वाले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं।

नॉर्वे में भी हुआ था ऐतिहासिक पल

2 जून को हुए नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के छठे राउंड में भी गुकेश ने कार्लसन को हराया था। वह मुकाबला क्लासिकल फॉर्मेट में हुआ था। हार से बौखलाए कार्लसन ने तब बोर्ड पर मुक्का मार दिया था, जो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

https://www.dainikjagranmpcg.com/sports/grand-chase-tournament-gukesh-again-defeated-world-no-1-carlson-second/article-26452

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.