कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में बड़ा हादसा टला: सेल्फी लेने गए 5 युवक-युवतियां बाढ़ में फंसे, रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर बचाया गया

Korba, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित देवपहरी जलप्रपात में सोमवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब तीन युवतियां और दो युवक वाटरफॉल के भीतर फंस गए।

यह घटना तब हुई जब ये सभी युवक-युवतियां चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करते हुए सेल्फी पॉइंट तक पहुंच गए और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बीच में ही फंस गए।

तेज बहाव और अंधेरे में चला जोखिमभरा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और डीएसपी ब्रेडिंट मिंज के नेतृत्व में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान अंधेरा और पानी का तेज बहाव बड़ी चुनौती बन गया।

करीब 300 मीटर लंबी रस्सी दोनों ओर बांधकर एक-एक कर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ऑपरेशन सफल रहा और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

घूमने आए थे कार से, कुछ समय रहते लौटे, 5 फंस गए

जानकारी के अनुसार, सभी युवक-युवतियां संजय नगर और मिशन रोड क्षेत्र के निवासी हैं और सोमवार को कार से जलप्रपात घूमने आए थे। जब जलस्तर बढ़ने लगा तो कुछ लोग समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन पांच लोग रुक गए और जलप्रवाह के बीच फंस गए।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं, चेतावनी के बावजूद लापरवाही

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जलप्रपात क्षेत्र में पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद लोग जारी चेतावनियों और संकेत बोर्डों की अनदेखी करते हुए जोखिम उठाते हैं। जलप्रपात क्षेत्र में कई डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं, लेकिन पर्यटन और रोमांच की चाहत में लोग बार-बार लापरवाही कर बैठते हैं।

प्रशासन ने दोहराई अपील – लापरवाही न करें

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलप्रपात और अन्य प्राकृतिक स्थलों पर घूमने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। खासकर मानसून के मौसम में ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश से बचें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कोरबा के देवपहरी जलप्रपात में बड़ा हादसा टला: सेल्फी लेने गए 5 युवक-युवतियां बाढ़ में फंसे, रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर बचाया गया

Korba, CG

यह घटना तब हुई जब ये सभी युवक-युवतियां चेतावनी बोर्ड को नजरअंदाज करते हुए सेल्फी पॉइंट तक पहुंच गए और अचानक बढ़े जलस्तर के कारण बीच में ही फंस गए।

तेज बहाव और अंधेरे में चला जोखिमभरा रेस्क्यू ऑपरेशन

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और डीएसपी ब्रेडिंट मिंज के नेतृत्व में देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। रेस्क्यू के दौरान अंधेरा और पानी का तेज बहाव बड़ी चुनौती बन गया।

करीब 300 मीटर लंबी रस्सी दोनों ओर बांधकर एक-एक कर पांचों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से ऑपरेशन सफल रहा और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।

घूमने आए थे कार से, कुछ समय रहते लौटे, 5 फंस गए

जानकारी के अनुसार, सभी युवक-युवतियां संजय नगर और मिशन रोड क्षेत्र के निवासी हैं और सोमवार को कार से जलप्रपात घूमने आए थे। जब जलस्तर बढ़ने लगा तो कुछ लोग समय रहते बाहर निकल गए, लेकिन पांच लोग रुक गए और जलप्रवाह के बीच फंस गए।

पहले भी हो चुकी हैं दुर्घटनाएं, चेतावनी के बावजूद लापरवाही

एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि जलप्रपात क्षेत्र में पहले भी डूबने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। इसके बावजूद लोग जारी चेतावनियों और संकेत बोर्डों की अनदेखी करते हुए जोखिम उठाते हैं। जलप्रपात क्षेत्र में कई डेंजर जोन चिन्हित किए गए हैं, लेकिन पर्यटन और रोमांच की चाहत में लोग बार-बार लापरवाही कर बैठते हैं।

प्रशासन ने दोहराई अपील – लापरवाही न करें

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे जलप्रपात और अन्य प्राकृतिक स्थलों पर घूमने के दौरान पूरी सतर्कता बरतें। खासकर मानसून के मौसम में ऐसे क्षेत्रों में प्रवेश से बचें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/5-young-men-and-women-who-went-to-get-a/article-26910

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.