- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Shivpuri, MP
शिवपुरी जिले के मेडिकल कॉलेज परिसर में सोमवार-मंगलवार की रात एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान अनिल जाटव (35 वर्ष), निवासी इंदिरा कॉलोनी, कोलारस के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार, रात करीब 3 बजे कुछ युवक अनिल को एक लोडिंग वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज परिसर में छोड़ गए और मौके से फरार हो गए। डॉक्टरों ने अनिल को मृत घोषित कर दिया।
कोर्ट तारीख का बहाना बनाकर घर से निकला था युवक
अनिल के भाई राजकुमार जाटव ने बताया कि सोमवार सुबह अनिल ने पत्नी से पैसे लेकर कहा कि उसे कोर्ट में तारीख पर जाना है। रात को करीब 3 बजे विनोद जाटव का फोन आया कि अनिल को बिजली के खंभे से करंट लगा है और उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। परिजन जब मंगलवार सुबह कॉलेज पहुंचे, तो अनिल मृत अवस्था में मिला।
करंट से मौत की बात कहकर छोड़ गए युवक
विनोद जाटव ने बताया कि उसे रात में रामपाल लोधी का कॉल आया था, जिसमें बताया गया कि अनिल को करंट लग गया है। इसके बाद ब्रिजेंद्र और एक अन्य युवक के साथ मिलकर वे अनिल को लोडिंग वाहन में डालकर मेडिकल कॉलेज छोड़ आए। हालांकि, उन्होंने डॉक्टरों से कोई संपर्क नहीं किया और मौके से चले गए।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जांच जारी
कोतवाली प्रभारी कृपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि मेडिकल कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से उन लोगों की पहचान की जा रही है, जो अनिल को लेकर आए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मर्ग डायरी को कोलारस थाने भेज दी गई है, जहां से जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
पुराने आपराधिक केसों से गहराया संदेह
सूत्रों के अनुसार, अनिल जाटव और उसके कुछ साथियों पर पहले से बिजली के तार चोरी जैसे मामलों में केस दर्ज हैं। ऐसे में उसकी मौत को लेकर पुलिस हत्या, हादसा या किसी साजिश की सभी संभावनाओं पर जांच कर रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए