आलोट विधायक के प्रतिनिधि की संदिग्ध हालात में मौत: बेटे ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने बनाई एसआईटी

Ratlam, MP

आलोट विधायक डॉ. चिंतामणि मालवीय के प्रतिनिधि रहे कन्हैयालाल धाकड़ का शव सोमवार देर रात सरसी-केरवासा रोड पर संदिग्ध हालत में मिला।

शव मिट्टी के ढेर के पास बाइक समेत पड़ा मिला, जिससे प्रारंभिक तौर पर हादसे का शक हुआ, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित हत्या बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुराना विवाद बताया कारण

मृतक के बेटे अजय धाकड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले गांव के शहजाद खान और विनोद खारोल से उनके पिता का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। इस मामले में 23 जून को FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है।

बस स्टैंड पर हुई थी गाली-गलौज और मारपीट

FIR के अनुसार, बस स्टैंड पर जब समझौते की बात चल रही थी, तभी शहजाद खान ने कन्हैयालाल से कहा, "तू बीच में बोलने वाला कौन है?" और फिर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था।

सट्टा कारोबार में लिप्त होने का भी आरोप

कन्हैयालाल धाकड़ ने घटना के एक दिन बाद रतलाम एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया था कि शहजाद खान गांव में ऑनलाइन सट्टा एप चला रहा है, और कई लोगों को धोखाधड़ी में बर्बाद कर चुका है। उन्होंने उसके अवैध संपत्ति की जांच की भी मांग की थी।

ग्रामीणों ने चौकी के बाहर शव रखकर जताया विरोध

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शव को लेकर सरसी चौकी के बाहर जमा हुए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

डॉग स्क्वॉड और एसआईटी कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचेएएसपी राकेश खाखा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है, हर एंगल से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

आलोट विधायक के प्रतिनिधि की संदिग्ध हालात में मौत: बेटे ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने बनाई एसआईटी

Ratlam, MP

शव मिट्टी के ढेर के पास बाइक समेत पड़ा मिला, जिससे प्रारंभिक तौर पर हादसे का शक हुआ, लेकिन मृतक के परिजनों ने इसे पूर्व नियोजित हत्या बताया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।

बेटे ने लगाया हत्या का आरोप, पुराना विवाद बताया कारण

मृतक के बेटे अजय धाकड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले गांव के शहजाद खान और विनोद खारोल से उनके पिता का लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें मारपीट भी हुई थी। इस मामले में 23 जून को FIR दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेजा गया था। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनकी हत्या की गई है।

बस स्टैंड पर हुई थी गाली-गलौज और मारपीट

FIR के अनुसार, बस स्टैंड पर जब समझौते की बात चल रही थी, तभी शहजाद खान ने कन्हैयालाल से कहा, "तू बीच में बोलने वाला कौन है?" और फिर गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 296, 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया था।

सट्टा कारोबार में लिप्त होने का भी आरोप

कन्हैयालाल धाकड़ ने घटना के एक दिन बाद रतलाम एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया था कि शहजाद खान गांव में ऑनलाइन सट्टा एप चला रहा है, और कई लोगों को धोखाधड़ी में बर्बाद कर चुका है। उन्होंने उसके अवैध संपत्ति की जांच की भी मांग की थी।

ग्रामीणों ने चौकी के बाहर शव रखकर जताया विरोध

घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन शव को लेकर सरसी चौकी के बाहर जमा हुए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

डॉग स्क्वॉड और एसआईटी कर रही जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचेएएसपी राकेश खाखा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। एसपी अमित कुमार ने कहा कि मामला गंभीर है, हर एंगल से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/alot-mlas-representative-died-in-suspicious-circumstances-son-expressed-murder/article-26944

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.