मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध मौत: चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के घाव, हत्या की आशंका

Baloda Bazar, cg

बालोद जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के ग्राम आमाडुला में स्थित एक बांध किनारे मंगलवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला।

युवक की पहचान प्रीतराम गोटा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

दोस्तों संग गया था मछली पकड़ने, मोबाइल घर पर छोड़ा

मृतक प्रीतराम सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से दोस्तों के साथ मछली पकड़ने निकला था। वह मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गया था, जिससे रात तक उसके संपर्क में न आ पाने के कारण परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित आमाडुला बांध के किनारे ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल से 3 जोड़ी चप्पलें मिलीं, विवाद की आशंका

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां तीन जोड़ी चप्पलें बरामद की गईं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि प्रीतराम के साथ दो अन्य युवक भी वहां मौजूद थे। पुलिस को संदेह है कि मछली पकड़ने के दौरान आपसी विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान

शव की स्थिति और चेहरे व शरीर पर मिले गहरे घाव यह संकेत दे रहे हैं कि प्रीतराम की मौत सामान्य नहीं है। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना अधिक मजबूत मानी जा रही है।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

प्रीतराम बोरगाड़ी क्षेत्र में करता था मजदूरी

मृतक प्रीतराम मूलतः ग्राम चिहरो का निवासी था और बोरगाड़ी क्षेत्र में मजदूरी करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध मौत: चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के घाव, हत्या की आशंका

Baloda Bazar, cg

युवक की पहचान प्रीतराम गोटा (22 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतक के चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान पाए गए हैं, जिससे पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है।

दोस्तों संग गया था मछली पकड़ने, मोबाइल घर पर छोड़ा

मृतक प्रीतराम सोमवार दोपहर लगभग 3 बजे अपने घर से दोस्तों के साथ मछली पकड़ने निकला था। वह मोबाइल फोन घर पर छोड़कर गया था, जिससे रात तक उसके संपर्क में न आ पाने के कारण परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी। मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित आमाडुला बांध के किनारे ग्रामीणों ने शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

घटनास्थल से 3 जोड़ी चप्पलें मिलीं, विवाद की आशंका

पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो वहां तीन जोड़ी चप्पलें बरामद की गईं, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि प्रीतराम के साथ दो अन्य युवक भी वहां मौजूद थे। पुलिस को संदेह है कि मछली पकड़ने के दौरान आपसी विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।

चेहरे और शरीर पर धारदार हथियार के कई निशान

शव की स्थिति और चेहरे व शरीर पर मिले गहरे घाव यह संकेत दे रहे हैं कि प्रीतराम की मौत सामान्य नहीं है। प्रारंभिक जांच में हत्या की संभावना अधिक मजबूत मानी जा रही है।

डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी

डौंडी थाना प्रभारी उमा ठाकुर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद स्थिति और स्पष्ट होगी।

प्रीतराम बोरगाड़ी क्षेत्र में करता था मजदूरी

मृतक प्रीतराम मूलतः ग्राम चिहरो का निवासी था और बोरगाड़ी क्षेत्र में मजदूरी करता था। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है और परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं। पुलिस संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/suspected-death-of-a-young-man-who-was-caught-by/article-26948

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.