कटनी में नाबालिग से शराब बिकवाने का वीडियो वायरल: खरहटा गांव में माता-पिता करा रहे अवैध कारोबार

Barwara, MP

जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र स्थित खरहटा गांव से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक नाबालिग बच्चा अपने घर से शराब बेचता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बच्चा ग्राहकों को शराब की बोतलें थमा रहा है, जबकि घर के वयस्क सदस्य – उसके माता-पिता – इस अवैध गतिविधि में सहयोग कर रहे हैं

घर बना अवैध शराब का ठिकाना, बच्चा बना विक्रेता

वीडियो में आदिवासी समुदाय का एक परिवार दिख रहा है, जहां पिता घर में आराम कर रहे हैं और मां अपने बेटे को शराब ग्राहकों को देने का निर्देश दे रही है। यह मामला न सिर्फ अवैध शराब बिक्री का है, बल्कि बाल अधिकारों के घोर उल्लंघन और किशोर न्याय अधिनियम के तहत गंभीर अपराध भी बनता है।

स्थानीय लोगों ने पहले भी की थी शिकायत

खरहटा गांव के निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन बड़वारा थाना पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आश्वासन

वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने का अभियान चल रहा है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाल संरक्षण आयोग और महिला आयोग हो सकते हैं सक्रिय

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले में बाल अधिकार आयोग, महिला आयोग और आबकारी विभाग को स्वत: संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए। एक नाबालिग को अवैध व्यापार में झोंकना कई कानूनों का उल्लंघन है, जिसमें बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और आबकारी अधिनियम प्रमुख हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गांव के लोगों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवैध शराब बिक्री की जानकारी देने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद ही अब अधिकारी हरकत में आए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

कटनी में नाबालिग से शराब बिकवाने का वीडियो वायरल: खरहटा गांव में माता-पिता करा रहे अवैध कारोबार

Barwara, MP

वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि बच्चा ग्राहकों को शराब की बोतलें थमा रहा है, जबकि घर के वयस्क सदस्य – उसके माता-पिता – इस अवैध गतिविधि में सहयोग कर रहे हैं

घर बना अवैध शराब का ठिकाना, बच्चा बना विक्रेता

वीडियो में आदिवासी समुदाय का एक परिवार दिख रहा है, जहां पिता घर में आराम कर रहे हैं और मां अपने बेटे को शराब ग्राहकों को देने का निर्देश दे रही है। यह मामला न सिर्फ अवैध शराब बिक्री का है, बल्कि बाल अधिकारों के घोर उल्लंघन और किशोर न्याय अधिनियम के तहत गंभीर अपराध भी बनता है।

स्थानीय लोगों ने पहले भी की थी शिकायत

खरहटा गांव के निवासी राघवेंद्र सिंह ने बताया कि वे लंबे समय से गांव में चल रही अवैध शराब बिक्री की शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन बड़वारा थाना पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया।

पुलिस अधीक्षक ने दिया जांच का आश्वासन

वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों पर सख्ती से रोक लगाने का अभियान चल रहा है। उन्होंने मामले की तत्काल जांच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

बाल संरक्षण आयोग और महिला आयोग हो सकते हैं सक्रिय

विशेषज्ञों के मुताबिक, इस मामले में बाल अधिकार आयोग, महिला आयोग और आबकारी विभाग को स्वत: संज्ञान लेकर हस्तक्षेप करना चाहिए। एक नाबालिग को अवैध व्यापार में झोंकना कई कानूनों का उल्लंघन है, जिसमें बाल श्रम निषेध अधिनियम, किशोर न्याय अधिनियम और आबकारी अधिनियम प्रमुख हैं।

प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल

गांव के लोगों का आरोप है कि प्रशासन को बार-बार अवैध शराब बिक्री की जानकारी देने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वीडियो वायरल होने के बाद ही अब अधिकारी हरकत में आए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/video-of-selling-liquor-from-a-minor-in-katni-is/article-26942

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.