गुना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उबाल: एक बल्ब-पंखे पर 28 हजार का बिल, उपभोक्ता बोले- अंधेरे में जीना आसान

Guna, MP

स्मार्ट मीटर और बिजली के निजीकरण के खिलाफ मंगलवार को ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए।

विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने की मांग की गई।

बिल 137 से 13 हजार और 200 से 37 हजार तक पहुंचा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अन्यायपूर्ण ढंग से कई गुना तक बढ़ गए हैं

  • अभिषेक सेन, लक्ष्मीनगर निवासी, का बिल 137 रुपये से सीधे 13 हजार रुपये हो गया।

  • कुलदीप ओझा का बिल 200 से 37 हजार तक पहुंच गया।

  • वहीं, पिपरोदा गांव की एक महिला ने बताया कि एक बल्ब और एक पंखा चलाने के बावजूद 28 हजार रुपये का बिल आया

  • ब्रजबिहार कॉलोनी में एक उपभोक्ता का बिल 4.90 लाख रुपये तक पहुंच गया।

बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटरों पर उठे सवाल

प्रदर्शन में शामिल ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के मनीष श्रीवास्तव ने कहा,

“सरकार बिजली को नागरिक अधिकार बताती है, लेकिन निजी कंपनियों के हाथों सौंपकर आम जनता के अंधेरे में धकेल रही है। स्मार्ट मीटर केवल बिल बढ़ाने का हथियार बन गए हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कंपनियों को पुलिस थाने जैसे अधिकार दिए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

30 से ज्यादा कॉलोनियों से जुड़े लोग, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों में शहर की लगभग 30 कॉलोनियों के निवासी शामिल थे।
महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने रोते हुए बताया कि उनकी कमाई बिजली के बिल भरने में ही खत्म हो रही है।

उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में जिला स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा

सवाल सरकार से: क्या यह स्मार्ट सिस्टम या शोषण तंत्र है?

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का स्मार्ट मीटर सिस्टम पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी होना चाहिए, लेकिन वर्तमान प्रणाली में जवाबदेही की कमी और बिल निर्धारण में भारी असमानता दिख रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

गुना में स्मार्ट मीटर के खिलाफ उबाल: एक बल्ब-पंखे पर 28 हजार का बिल, उपभोक्ता बोले- अंधेरे में जीना आसान

Guna, MP

विरोध-प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली गई और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर तत्काल स्मार्ट मीटर योजना रद्द करने की मांग की गई।

बिल 137 से 13 हजार और 200 से 37 हजार तक पहुंचा

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली के बिल अन्यायपूर्ण ढंग से कई गुना तक बढ़ गए हैं

  • अभिषेक सेन, लक्ष्मीनगर निवासी, का बिल 137 रुपये से सीधे 13 हजार रुपये हो गया।

  • कुलदीप ओझा का बिल 200 से 37 हजार तक पहुंच गया।

  • वहीं, पिपरोदा गांव की एक महिला ने बताया कि एक बल्ब और एक पंखा चलाने के बावजूद 28 हजार रुपये का बिल आया

  • ब्रजबिहार कॉलोनी में एक उपभोक्ता का बिल 4.90 लाख रुपये तक पहुंच गया।

बिजली के निजीकरण और स्मार्ट मीटरों पर उठे सवाल

प्रदर्शन में शामिल ऑल इंडिया बिजली उपभोक्ता एसोसिएशन के मनीष श्रीवास्तव ने कहा,

“सरकार बिजली को नागरिक अधिकार बताती है, लेकिन निजी कंपनियों के हाथों सौंपकर आम जनता के अंधेरे में धकेल रही है। स्मार्ट मीटर केवल बिल बढ़ाने का हथियार बन गए हैं।”

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली कंपनियों को पुलिस थाने जैसे अधिकार दिए जा रहे हैं, जिससे उपभोक्ताओं पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा है।

30 से ज्यादा कॉलोनियों से जुड़े लोग, आंदोलन की चेतावनी

ज्ञापन देने पहुंचे लोगों में शहर की लगभग 30 कॉलोनियों के निवासी शामिल थे।
महिलाओं की भी बड़ी भागीदारी रही, जिन्होंने रोते हुए बताया कि उनकी कमाई बिजली के बिल भरने में ही खत्म हो रही है।

उन्होंने कहा कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में जिला स्तर पर उग्र आंदोलन छेड़ा जाएगा

सवाल सरकार से: क्या यह स्मार्ट सिस्टम या शोषण तंत्र है?

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार का स्मार्ट मीटर सिस्टम पारदर्शी और उपभोक्ता हितैषी होना चाहिए, लेकिन वर्तमान प्रणाली में जवाबदेही की कमी और बिल निर्धारण में भारी असमानता दिख रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/consumers-said-a-bill-of-28-thousand-on-a-bulb-bull/article-26940

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.