अबूझमाड़ एनकाउंटर: 48 लाख के 6 इनामी नक्सली ढेर, कमांडर राहुल भी मारा गया; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Narayanpur, CG

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के घने जंगलों में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अबूझमाड़ के दुर्गम परिया-काकुर क्षेत्र में 18 जुलाई को DRG, STF और BSF की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन मानसून के तहत घेराबंदी कर 6 खूंखार नक्सलियों को मार गिराया।

मारे गए सभी नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें PLGA प्लाटून नंबर 1 का कमांडर राहुल पुनेम भी शामिल था।

बड़े नक्सली लीडर्स को सुरक्षा देती थी ये यूनिट

मारे गए नक्सली संगठन की स्पेशल यूनिट का हिस्सा थे, जिनका काम बड़े माओवादी नेताओं की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुँचाना था। ये PLGA की सबसे प्रशिक्षित और खतरनाक यूनिट में शामिल थे। इनकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने योजना बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

एनकाउंटर के बाद मिला हथियारों का जखीरा

मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो स्नाइपर, AK-47, INSAS, SLR राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने सभी नक्सलियों के शवों के साथ बरामद हथियारों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाया।

बारिश में भी नहीं रुका ऑपरेशन

भारी बारिश के बावजूद सुरक्षाबलों ने हार नहीं मानी। लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर 17 जुलाई को ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जो 18 जुलाई को मुठभेड़ में तब्दील हो गया। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

204 नक्सली 6 महीने में ढेर: IG

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2025 की शुरुआत से अब तक 204 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है कि बस्तर को शांति और विकास की राह पर लाया जाएगा।

SP ने की पुष्टि

नारायणपुर SP रॉबिंसन गुरिया ने बताया कि ऑपरेशन में नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिलों की फोर्स शामिल रही। यह एक रणनीतिक, सटीक और बहादुरी भरा अभियान था, जो सुरक्षाबलों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अबूझमाड़ एनकाउंटर: 48 लाख के 6 इनामी नक्सली ढेर, कमांडर राहुल भी मारा गया; भारी मात्रा में हथियार बरामद

Narayanpur, CG

मारे गए सभी नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जिसमें PLGA प्लाटून नंबर 1 का कमांडर राहुल पुनेम भी शामिल था।

बड़े नक्सली लीडर्स को सुरक्षा देती थी ये यूनिट

मारे गए नक्सली संगठन की स्पेशल यूनिट का हिस्सा थे, जिनका काम बड़े माओवादी नेताओं की सुरक्षा और उन्हें सुरक्षित ठिकानों तक पहुँचाना था। ये PLGA की सबसे प्रशिक्षित और खतरनाक यूनिट में शामिल थे। इनकी मौजूदगी की पुख्ता जानकारी मिलते ही सुरक्षाबलों ने योजना बनाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया।

एनकाउंटर के बाद मिला हथियारों का जखीरा

मुठभेड़ के बाद जब इलाके की तलाशी ली गई तो स्नाइपर, AK-47, INSAS, SLR राइफल सहित भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया। पुलिस ने सभी नक्सलियों के शवों के साथ बरामद हथियारों को सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचाया।

बारिश में भी नहीं रुका ऑपरेशन

भारी बारिश के बावजूद सुरक्षाबलों ने हार नहीं मानी। लगातार निगरानी और गुप्त सूचना के आधार पर 17 जुलाई को ऑपरेशन लॉन्च किया गया था, जो 18 जुलाई को मुठभेड़ में तब्दील हो गया। गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेरकर सर्च ऑपरेशन चलाया।

204 नक्सली 6 महीने में ढेर: IG

बस्तर IG सुंदरराज पी ने बताया कि साल 2025 की शुरुआत से अब तक 204 नक्सली मारे जा चुके हैं। यह ऑपरेशन सुरक्षाबलों की प्रतिबद्धता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है कि बस्तर को शांति और विकास की राह पर लाया जाएगा।

SP ने की पुष्टि

नारायणपुर SP रॉबिंसन गुरिया ने बताया कि ऑपरेशन में नारायणपुर, कांकेर, कोंडागांव और बस्तर जिलों की फोर्स शामिल रही। यह एक रणनीतिक, सटीक और बहादुरी भरा अभियान था, जो सुरक्षाबलों की कड़ी मेहनत और समर्पण को दर्शाता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/abujhmad-encounter-6-prize-naxalite-commander-rahul-of-48-lakhs/article-28227

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.