मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ACB की बड़ी कार्रवाई

Mungeli, CG

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बीएमओ कार्यालय में पदस्थ अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी को 54,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई मंगलवार को तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे पर की गई, जहां आरोपी को रिश्वत लेने बुलाया गया था।

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने की थी शिकायत

ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी ने हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने 5 जुलाई को ACB में शिकायत दर्ज कराई कि सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी और अन्य देनदारी के भुगतान के एवज में अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी 61,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

पहले ही 7 हजार ले चुका था आरोपी

शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी पहले ही 7,000 रुपये की रिश्वत ले चुका है। इसके बाद ACB ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और बचे हुए 54,000 रुपये की राशि लेते ही आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूरी रिश्वत राशि को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया है।

मुंगेली में 7 महीने में 6वीं कार्रवाई

गौरतलब है कि ACB द्वारा मुंगेली जिले में यह पिछले सात महीनों में छठी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुंगेली में स्वास्थ्य विभाग का अकाउंटेंट 54 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया, ACB की बड़ी कार्रवाई

Mungeli, CG

यह कार्रवाई मंगलवार को तखतपुर के रियांश होटल के पास एक ढाबे पर की गई, जहां आरोपी को रिश्वत लेने बुलाया गया था।

सेवानिवृत्त स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने की थी शिकायत

ग्राम फंदवानी निवासी ललित सोनवानी ने हाल ही में 30 जून 2025 को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्ति ली थी। उन्होंने 5 जुलाई को ACB में शिकायत दर्ज कराई कि सेवानिवृत्ति के बाद ग्रेच्युटी और अन्य देनदारी के भुगतान के एवज में अकाउंटेंट बृजेश सोनवानी 61,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है।

पहले ही 7 हजार ले चुका था आरोपी

शिकायत की प्राथमिक जांच और सत्यापन के दौरान पाया गया कि आरोपी पहले ही 7,000 रुपये की रिश्वत ले चुका है। इसके बाद ACB ने ट्रैप ऑपरेशन की योजना बनाई और बचे हुए 54,000 रुपये की राशि लेते ही आरोपी को रंगे हाथ दबोच लिया गया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई

ACB ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 7 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पूरी रिश्वत राशि को भी मौके पर ही जब्त कर लिया गया है।

मुंगेली में 7 महीने में 6वीं कार्रवाई

गौरतलब है कि ACB द्वारा मुंगेली जिले में यह पिछले सात महीनों में छठी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले स्वास्थ्य, राजस्व, पुलिस और बिजली विभाग के अफसरों और कर्मचारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप में कार्रवाई हो चुकी है। एसीबी सूत्रों के मुताबिक, भ्रष्टाचार के खिलाफ यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/acbs-big-action-was-caught-taking-bribe-of-54-thousand/article-26976

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.