पिलरों पर जिंदगी की जंग: कांकेर के 4 गांव अब भी पुल से वंचित, बारिश में बन जाते हैं टापू

Kanker, CG

विकास के दावों के बीच छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के चार गांव — बांसकुंड, ऊपर तोनका, नीचे तोनका और चलाचूर — आज भी बुनियादी सुविधा ‘पुल’ से वंचित हैं।

चिनार नदी पर पुल नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में ये गांव टापू बन जाते हैं और ग्रामीणों की जिंदगी हर दिन जोखिम में पड़ जाती है।

16 पिलरों पर चलती है जिंदगी

जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बसे इन गांवों के लोग नदी पार करने के लिए स्टॉप डेम के 16 पिलरों का सहारा लेते हैं। छोटे-बड़े, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे — सभी को इन्हीं पिलरों पर कूद-कूदकर नदी पार करनी पड़ती है। जो इस रास्ते पर चलने में असमर्थ हैं, वे नदी में उतरकर जान जोखिम में डालते हुए रास्ता पार करते हैं।

स्कूल, अस्पताल पहुंचना चुनौती से कम नहीं

मानसून के दिनों में ये हालात और भयावह हो जाते हैं। स्कूली शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाते, मरीजों को अस्पताल ले जाना असंभव हो जाता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आपातकालीन हालत में ग्रामीणों को गांव में ही घरेलू उपायों से इलाज कराना पड़ता है।

सरकारी वादे, अधूरी उम्मीदें

ग्रामीण कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक अधूरी कच्ची सड़क ही बन पाई है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इससे परेशान ग्रामीण अब सरकार से सीधी मांग कर रहे हैं कि चिनार नदी पर जल्द स्थायी पुल बनाया जाए।

प्रशासन का जवाब— प्रस्ताव तैयार है

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने जानकारी दी कि ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग पर काम हो रहा है। “चिनार नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हम ऐसा पुल बनाएंगे जिससे ग्रामीणों को स्थायी राहत मिल सके,” उन्होंने कहा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

पिलरों पर जिंदगी की जंग: कांकेर के 4 गांव अब भी पुल से वंचित, बारिश में बन जाते हैं टापू

Kanker, CG

चिनार नदी पर पुल नहीं होने के कारण बारिश के मौसम में ये गांव टापू बन जाते हैं और ग्रामीणों की जिंदगी हर दिन जोखिम में पड़ जाती है।

16 पिलरों पर चलती है जिंदगी

जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बसे इन गांवों के लोग नदी पार करने के लिए स्टॉप डेम के 16 पिलरों का सहारा लेते हैं। छोटे-बड़े, बुजुर्ग और स्कूली बच्चे — सभी को इन्हीं पिलरों पर कूद-कूदकर नदी पार करनी पड़ती है। जो इस रास्ते पर चलने में असमर्थ हैं, वे नदी में उतरकर जान जोखिम में डालते हुए रास्ता पार करते हैं।

स्कूल, अस्पताल पहुंचना चुनौती से कम नहीं

मानसून के दिनों में ये हालात और भयावह हो जाते हैं। स्कूली शिक्षक स्कूल नहीं पहुंच पाते, मरीजों को अस्पताल ले जाना असंभव हो जाता है। कई बार स्थिति ऐसी हो जाती है कि आपातकालीन हालत में ग्रामीणों को गांव में ही घरेलू उपायों से इलाज कराना पड़ता है।

सरकारी वादे, अधूरी उम्मीदें

ग्रामीण कई सालों से पुल की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक सिर्फ एक अधूरी कच्ची सड़क ही बन पाई है। कई बार प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो पाया। इससे परेशान ग्रामीण अब सरकार से सीधी मांग कर रहे हैं कि चिनार नदी पर जल्द स्थायी पुल बनाया जाए।

प्रशासन का जवाब— प्रस्ताव तैयार है

इस मामले में जिला पंचायत सीईओ हरेश मंडावी ने जानकारी दी कि ग्रामीणों की लंबे समय से चल रही मांग पर काम हो रहा है। “चिनार नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। हम ऐसा पुल बनाएंगे जिससे ग्रामीणों को स्थायी राहत मिल सके,” उन्होंने कहा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/4-villages-of-kanker-the-war-of-life-on-pillars/article-26964

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.