तेज बारिश से रायसेन बेहाल: देवरी में 8 इंच बारिश, बह गई गाड़ियां; मकान की छत गिरी, स्कूली बच्चे को बचाया गया

Raisen, MP

मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटे में देवरी में 8.24 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई, जिससे सड़कें नदियों में तब्दील हो गईं।

पानी के तेज बहाव में कार, स्कूटी और ठेले तक बहते नजर आए। वहीं बेगमगंज में एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई और उदयपुरा में नर्मदा नदी का पानी पुल तक पहुंच चुका है।

स्कूली बच्चे को बहने से बचाया

बारिश के बीच एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब बेगमगंज के गणेश मंदिर रोड पर एक स्कूली बच्चा पानी के तेज बहाव में बहने लगा। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय बारिश लगातार जारी थी और गलियों में पानी तेजी से बह रहा था।

छत गिरने से मवेशी की मौत, परिवार सुरक्षित

सोमवार देर रात 1:30 बजे बेगमगंज में तेज बारिश के बीच बाबू कुरैशी नामक व्यक्ति के दो मंजिला मकान की छत भरभरा कर गिर गई। सौभाग्य से परिवार के लोग पास के मकान में थे, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक मवेशी मलबे में दबकर मर गया।

नदियां-नाले उफान पर, नर्मदा का पानी पुल तक पहुंचा

उदयपुरा क्षेत्र में नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। पानी पुल तक आ गया है, जिससे प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है। रायसेन के कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भर चुका है।

देवरी में अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश

देवरी में अब तक कुल 526.1 मिमी (20.7 इंच) वर्षा हो चुकी है, जो जिले में सबसे अधिक है। बीते 24 घंटे में भी देवरी में सर्वाधिक 209.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अन्य क्षेत्रों में भी तेज वर्षा दर्ज की गई:

  • उदयपुरा: 125 मिमी

  • बरेली: 77.6 मिमी

  • गैरतगंज: 72.4 मिमी

  • बेगमगंज: 70.4 मिमी

पिछले साल से 246 मिमी ज्यादा वर्षा

1 जून से 8 जुलाई तक जिले में कुल 431.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 246.2 मिमी अधिक है। जिले में सामान्य मॉनसून वर्षा 1197.1 मिमी मानी जाती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

तेज बारिश से रायसेन बेहाल: देवरी में 8 इंच बारिश, बह गई गाड़ियां; मकान की छत गिरी, स्कूली बच्चे को बचाया गया

Raisen, MP

पानी के तेज बहाव में कार, स्कूटी और ठेले तक बहते नजर आए। वहीं बेगमगंज में एक दो मंजिला मकान की छत गिर गई और उदयपुरा में नर्मदा नदी का पानी पुल तक पहुंच चुका है।

स्कूली बच्चे को बहने से बचाया

बारिश के बीच एक बड़ा हादसा उस वक्त टल गया जब बेगमगंज के गणेश मंदिर रोड पर एक स्कूली बच्चा पानी के तेज बहाव में बहने लगा। स्थानीय लोगों की सतर्कता से बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के समय बारिश लगातार जारी थी और गलियों में पानी तेजी से बह रहा था।

छत गिरने से मवेशी की मौत, परिवार सुरक्षित

सोमवार देर रात 1:30 बजे बेगमगंज में तेज बारिश के बीच बाबू कुरैशी नामक व्यक्ति के दो मंजिला मकान की छत भरभरा कर गिर गई। सौभाग्य से परिवार के लोग पास के मकान में थे, जिससे जनहानि नहीं हुई, लेकिन एक मवेशी मलबे में दबकर मर गया।

नदियां-नाले उफान पर, नर्मदा का पानी पुल तक पहुंचा

उदयपुरा क्षेत्र में नर्मदा नदी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुकी है। पानी पुल तक आ गया है, जिससे प्रशासन पूरी सतर्कता के साथ हालात पर नजर बनाए हुए है। रायसेन के कई क्षेत्रों में छोटे-छोटे नदी-नाले उफान पर हैं और सड़कों पर पानी भर चुका है।

देवरी में अब तक 20 इंच से ज्यादा बारिश

देवरी में अब तक कुल 526.1 मिमी (20.7 इंच) वर्षा हो चुकी है, जो जिले में सबसे अधिक है। बीते 24 घंटे में भी देवरी में सर्वाधिक 209.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अन्य क्षेत्रों में भी तेज वर्षा दर्ज की गई:

  • उदयपुरा: 125 मिमी

  • बरेली: 77.6 मिमी

  • गैरतगंज: 72.4 मिमी

  • बेगमगंज: 70.4 मिमी

पिछले साल से 246 मिमी ज्यादा वर्षा

1 जून से 8 जुलाई तक जिले में कुल 431.7 मिमी औसत वर्षा हो चुकी है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 246.2 मिमी अधिक है। जिले में सामान्य मॉनसून वर्षा 1197.1 मिमी मानी जाती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/raisen-was-a-rain-of-8-inches-of-rain-in/article-26960

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.