चेकिंग पर भड़के नेता प्रतिपक्ष: बोले– क्या हम बम, हथियार या मिसाइल लेकर जा रहे हैं?

Guna, MP

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में अशोकनगर में आयोजित 'न्याय सत्याग्रह' ने मध्य प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस विरोध सभा में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश अध्यक्ष पटवारी, विधायक जयवर्धन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस ने इसे एक बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन बना दिया है।

 पुलिस चेकिंग पर उमंग सिंघार का तंज

‘न्याय सत्याग्रह’ में शामिल होने जा रहे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जब पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चेकिंग पॉइंट से गुजरे, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा,

"क्या हम बम, हथियार या मिसाइल लेकर जा रहे हैं?"
उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। उनका यह कटाक्ष चर्चा का विषय बन गया।

सख्त सुरक्षा, 40 बसें रखीं आरक्षित

अशोकनगर की पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभा स्थल के प्रवेश के लिए केवल एक मुख्य द्वार खुला रखा गया है, अन्य गेट बंद कर दिए गए हैं। संभावित गिरफ्तारी की स्थिति में कार्यकर्ताओं को खुली जेल भेजने के लिए 40 बसें आरक्षित की गई हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश, जुटे हजारों लोग

कांग्रेस का दावा है कि इस विरोध सभा में प्रदेशभर से 12 से 15 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ता बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से नारेबाजी करते हुए अशोकनगर पहुंच रहे हैं। वहीं, गुना व अशोकनगर में पुलिस चेकिंग तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अवांछनीय स्थिति से निपटा जा सके

सिंधिया पर भी बरसे सिंघार

गुना में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उमंग सिंघार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,

"गुना से बार-बार सांसद बनने और मंत्री होने के बावजूद सिंधिया मेडिकल कॉलेज तक नहीं खुलवा सके।"
सिंघार ने कहा कि जनता को सिर्फ बैंगलोर ट्रेन चलवाकर खुश किया जा रहा है, जबकि ज़मीनी सुविधाओं का अभाव अब भी बना हुआ है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

चेकिंग पर भड़के नेता प्रतिपक्ष: बोले– क्या हम बम, हथियार या मिसाइल लेकर जा रहे हैं?

Guna, MP

 पुलिस चेकिंग पर उमंग सिंघार का तंज

‘न्याय सत्याग्रह’ में शामिल होने जा रहे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार जब पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास चेकिंग पॉइंट से गुजरे, तो उन्होंने पुलिसकर्मियों से नाराजगी जताई। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा,

"क्या हम बम, हथियार या मिसाइल लेकर जा रहे हैं?"
उन्होंने पुलिस पर कार्यकर्ताओं को अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया। उनका यह कटाक्ष चर्चा का विषय बन गया।

सख्त सुरक्षा, 40 बसें रखीं आरक्षित

अशोकनगर की पुरानी कृषि उपज मंडी में आयोजित सभा के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। सभा स्थल के प्रवेश के लिए केवल एक मुख्य द्वार खुला रखा गया है, अन्य गेट बंद कर दिए गए हैं। संभावित गिरफ्तारी की स्थिति में कार्यकर्ताओं को खुली जेल भेजने के लिए 40 बसें आरक्षित की गई हैं।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोश, जुटे हजारों लोग

कांग्रेस का दावा है कि इस विरोध सभा में प्रदेशभर से 12 से 15 हजार कार्यकर्ता शामिल हो रहे हैं। कार्यकर्ता बसों, ट्रैक्टरों और निजी वाहनों से नारेबाजी करते हुए अशोकनगर पहुंच रहे हैं। वहीं, गुना व अशोकनगर में पुलिस चेकिंग तेज कर दी गई है ताकि किसी भी अवांछनीय स्थिति से निपटा जा सके

सिंधिया पर भी बरसे सिंघार

गुना में सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात के दौरान उमंग सिंघार ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा,

"गुना से बार-बार सांसद बनने और मंत्री होने के बावजूद सिंधिया मेडिकल कॉलेज तक नहीं खुलवा सके।"
सिंघार ने कहा कि जनता को सिर्फ बैंगलोर ट्रेन चलवाकर खुश किया जा रहा है, जबकि ज़मीनी सुविधाओं का अभाव अब भी बना हुआ है।

.........................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/the-leader-of-opposition-raging-on-checking-said-are/article-26980

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.