अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल; पटवारी समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Ashoknagar, MP

मध्यप्रदेश कांग्रेस ने मंगलवार को अशोकनगर में पार्टी अध्यक्ष जीतू पटवारी पर दर्ज एफआईआर के विरोध में न्याय सत्याग्रह किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर के एक विवादित बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी।

गुर्जर ने मंच से कहा – "जो मर्द थे वे जंग में गए, जो हिजड़े थे वे संघ में गए। समझ गए न, इशारा ही काफी है।" उनके इस बयान की सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और तुरंत रिहाई

न्याय सत्याग्रह के समापन पर एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की, जिसमें जीतू पटवारी भी शामिल थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने का ऐलान कर दिया।

पटवारी ट्रैक्टर पर, सिंघार बोले- हम बम लेकर नहीं आए

इस विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल तक पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगभग 100 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने रास्ते में काफिले को कई जगहों पर रोका और गाड़ियों की चेकिंग की।

चेकिंग को लेकर नाराज सिंघार ने पुलिस से कहा, “हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं?” इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूरी है।

कई विधायकों की गाड़ियों की तलाशी, विधायक नाराज

कार्यक्रम में आ रहे तराना विधायक महेश परमार की गाड़ी जब पुलिस ने रोकी, तो वे भड़क गए और बोले – "मुझे गोली मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो।"
इसी तरह पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने पुलिस से कहा – "मैडम, हमारी भी सरकार बनेगी।"

गजराज लोधी विवाद बना हड़ताल की वजह

इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में अशोकनगर निवासी गजराज लोधी द्वारा लगाए गए आरोप हैं। उसने पहले बीजेपी कार्यकर्ता पर मारपीट और जबरन मैला खिलाने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में पलटते हुए उसने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बहकाया। इसी आधार पर मुंगावली पुलिस ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

कांग्रेस ने इसे साजिश बताया और चेतावनी दी थी कि अगर एफआईआर वापस नहीं ली गई तो 8 जुलाई को थाने जाकर गिरफ्तारी दी जाएगी, जो मंगलवार को अशोकनगर में हुई।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, विधायक के विवादित बयान से मचा बवाल; पटवारी समेत कई नेताओं ने दी गिरफ्तारी

Ashoknagar, MP

गुर्जर ने मंच से कहा – "जो मर्द थे वे जंग में गए, जो हिजड़े थे वे संघ में गए। समझ गए न, इशारा ही काफी है।" उनके इस बयान की सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में तीखी प्रतिक्रिया हो रही है।

कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी और तुरंत रिहाई

न्याय सत्याग्रह के समापन पर एसडीओपी विवेक शर्मा ने मंच से मौजूद सभी लोगों को गिरफ्तार करने की घोषणा की, जिसमें जीतू पटवारी भी शामिल थे। हालांकि, कुछ ही देर बाद एसडीएम बृज बिहारी लाल श्रीवास्तव ने सभी को रिहा करने का ऐलान कर दिया।

पटवारी ट्रैक्टर पर, सिंघार बोले- हम बम लेकर नहीं आए

इस विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ट्रैक्टर चलाकर सभा स्थल तक पहुंचे। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार लगभग 100 गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। हालांकि पुलिस ने रास्ते में काफिले को कई जगहों पर रोका और गाड़ियों की चेकिंग की।

चेकिंग को लेकर नाराज सिंघार ने पुलिस से कहा, “हम क्या बम, हथियार, मिसाइल लेकर जा रहे हैं?” इस पर पुलिस ने जवाब दिया कि सुरक्षा की दृष्टि से यह जरूरी है।

कई विधायकों की गाड़ियों की तलाशी, विधायक नाराज

कार्यक्रम में आ रहे तराना विधायक महेश परमार की गाड़ी जब पुलिस ने रोकी, तो वे भड़क गए और बोले – "मुझे गोली मार दो और बीजेपी का बिल्ला लगा लो।"
इसी तरह पोहरी विधायक कैलाश कुशवाह ने पुलिस से कहा – "मैडम, हमारी भी सरकार बनेगी।"

गजराज लोधी विवाद बना हड़ताल की वजह

इस आंदोलन की पृष्ठभूमि में अशोकनगर निवासी गजराज लोधी द्वारा लगाए गए आरोप हैं। उसने पहले बीजेपी कार्यकर्ता पर मारपीट और जबरन मैला खिलाने का आरोप लगाया था, लेकिन बाद में पलटते हुए उसने कांग्रेस नेता जीतू पटवारी पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे बहकाया। इसी आधार पर मुंगावली पुलिस ने पटवारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी।

कांग्रेस ने इसे साजिश बताया और चेतावनी दी थी कि अगर एफआईआर वापस नहीं ली गई तो 8 जुलाई को थाने जाकर गिरफ्तारी दी जाएगी, जो मंगलवार को अशोकनगर में हुई।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/many-leaders-including-bawal-patwari-arrests-the-disputed-statement-of/article-26954

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.