रीवा में मां बनी कातिल: दूध पिलाने के बाद रोया तो गुस्से में दबाया मासूम का मुंह, ढाई साल बाद हुआ खुलासा

Rewa, MP

मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। एक मां ने अपने ही ढाई महीने के बेटे की महज इस बात पर हत्या कर दी कि वह रात में रो रहा था।

यह दिल तोड़ देने वाली घटना 6 जनवरी 2023 की है, लेकिन इसका खुलासा ढाई साल बाद हुआ है।

गुस्से में मां ने दबाया मासूम का मुंह, हुई मौत

मनगवां थाना क्षेत्र की यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने नवजात बेटे के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 4 बजे बच्चा अचानक जागा और रोने लगा। मां ने पहले उसे दूध पिलाया, लेकिन बच्चा उल्टी कर बैठा। इससे महिला आपा खो बैठी। उसने पहले बच्चे का मुंह पोंछा, फिर गुस्से में आकर पांच मिनट तक अपने हाथ से मासूम का मुंह दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार को बताया अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

सुबह महिला ने यह कहकर परिवार को गुमराह कर दिया कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उस वक्त किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन महिला का पति शुरू से ही संदेह में था। उसने बार-बार पूछताछ की, अंततः महिला ने पति के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पति की शिकायत पर हुआ खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मनगवां थाना पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच शुरू की। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार, महिला ने पुलिस के सामने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य और बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ढाई साल तक छुपाकर रखा राज, हत्यारी मां को मिली जेल

यह मामला न सिर्फ कानून, बल्कि मानवीय रिश्तों को भी झकझोर कर रख देने वाला है। जहां एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिर्फ गुस्से में मार डाला और ढाई साल तक उस मौत को बीमारी का नाम देकर छिपाए रखा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा में मां बनी कातिल: दूध पिलाने के बाद रोया तो गुस्से में दबाया मासूम का मुंह, ढाई साल बाद हुआ खुलासा

Rewa, MP

यह दिल तोड़ देने वाली घटना 6 जनवरी 2023 की है, लेकिन इसका खुलासा ढाई साल बाद हुआ है।

गुस्से में मां ने दबाया मासूम का मुंह, हुई मौत

मनगवां थाना क्षेत्र की यह घटना उस समय हुई जब महिला अपने नवजात बेटे के साथ घर में सो रही थी। रात करीब 4 बजे बच्चा अचानक जागा और रोने लगा। मां ने पहले उसे दूध पिलाया, लेकिन बच्चा उल्टी कर बैठा। इससे महिला आपा खो बैठी। उसने पहले बच्चे का मुंह पोंछा, फिर गुस्से में आकर पांच मिनट तक अपने हाथ से मासूम का मुंह दबाए रखा, जिससे उसकी मौत हो गई।

परिवार को बताया अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत

सुबह महिला ने यह कहकर परिवार को गुमराह कर दिया कि बच्चे की तबीयत अचानक खराब हो गई और उसकी मौत हो गई। उस वक्त किसी को शक नहीं हुआ, लेकिन महिला का पति शुरू से ही संदेह में था। उसने बार-बार पूछताछ की, अंततः महिला ने पति के सामने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

पति की शिकायत पर हुआ खुलासा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद मनगवां थाना पुलिस ने पूरे मामले की दोबारा जांच शुरू की। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के अनुसार, महिला ने पुलिस के सामने भी अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। साक्ष्य और बयानों के आधार पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

ढाई साल तक छुपाकर रखा राज, हत्यारी मां को मिली जेल

यह मामला न सिर्फ कानून, बल्कि मानवीय रिश्तों को भी झकझोर कर रख देने वाला है। जहां एक मां ने अपने कलेजे के टुकड़े को सिर्फ गुस्से में मार डाला और ढाई साल तक उस मौत को बीमारी का नाम देकर छिपाए रखा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/when-the-mother-became-a-mother-in-rewa-cried-after/article-26972

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.