रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा यौन उत्पीड़न विवाद: ENT डॉक्टर पर 80 नर्सिंग छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa, MP

संजय गांधी अस्पताल, रीवा में नर्सिंग की करीब 80 छात्राओं ने ENT विभाग के चिकित्सक डॉ. अशरफ पर यौन उत्पीड़न (हरासमेंट) के गंभीर आरोप लगाए हैं।

छात्राओं ने साफ किया कि अब वे उस विभाग में ड्यूटी नहीं करेंगी। इस आरोप के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है।

छात्राओं ने ड्यूटी करने से किया इनकार

बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने यह आरोप नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या को लिखित में दिया। छात्राओं का कहना है कि डॉ. अशरफ का व्यवहार असम्मानजनक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है। उन्होंने कोलकाता के आर.जी. कॉलेज में हाल ही में हुई घटना को देखते हुए एहतियातन ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया है।

डीन ने दिए जांच के आदेश, गठित हुई आंतरिक कमेटी

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग कॉलेज प्राचार्या ने पूरे मामले की जानकारी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को दी। डीन ने तुरंत मामले की जांच के आदेश जारी कर एक आंतरिक शिकायत समिति गठित की है, जो कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जांच करेगी।

नेत्र रोग विभाग की HOD करेंगी जांच की अगुवाई

इस आंतरिक जांच समिति की अध्यक्षता नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि जैन करेंगी। वे अन्य सदस्य चिकित्सकों के साथ मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाज प्रभावित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

छात्राओं की ड्यूटी ENT विभाग से हटाने के कारण मरीजों के इलाज में रुकावट आ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को संभालने के लिए अस्थायी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन छात्राओं की अनुपस्थिति से स्टाफ पर दबाव बढ़ गया है।

डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ीं, बढ़ सकती है कार्रवाई

डॉ. अशरफ के खिलाफ यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की शिकायत आई हो। माना जा रहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ निलंबन सहित सख्त विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रीवा मेडिकल कॉलेज में बड़ा यौन उत्पीड़न विवाद: ENT डॉक्टर पर 80 नर्सिंग छात्राओं ने लगाए गंभीर आरोप

Rewa, MP

छात्राओं ने साफ किया कि अब वे उस विभाग में ड्यूटी नहीं करेंगी। इस आरोप के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज परिसर में हड़कंप मच गया है।

छात्राओं ने ड्यूटी करने से किया इनकार

बीएससी नर्सिंग द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने यह आरोप नर्सिंग कॉलेज की प्राचार्या को लिखित में दिया। छात्राओं का कहना है कि डॉ. अशरफ का व्यवहार असम्मानजनक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने वाला है। उन्होंने कोलकाता के आर.जी. कॉलेज में हाल ही में हुई घटना को देखते हुए एहतियातन ड्यूटी पर जाना बंद कर दिया है।

डीन ने दिए जांच के आदेश, गठित हुई आंतरिक कमेटी

शिकायत की गंभीरता को देखते हुए नर्सिंग कॉलेज प्राचार्या ने पूरे मामले की जानकारी श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. सुनील अग्रवाल को दी। डीन ने तुरंत मामले की जांच के आदेश जारी कर एक आंतरिक शिकायत समिति गठित की है, जो कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम, 2013 के अंतर्गत जांच करेगी।

नेत्र रोग विभाग की HOD करेंगी जांच की अगुवाई

इस आंतरिक जांच समिति की अध्यक्षता नेत्र रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शशि जैन करेंगी। वे अन्य सदस्य चिकित्सकों के साथ मिलकर मामले की निष्पक्ष जांच कर 7 दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपेंगी। रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इलाज प्रभावित, मरीजों की बढ़ी परेशानी

छात्राओं की ड्यूटी ENT विभाग से हटाने के कारण मरीजों के इलाज में रुकावट आ रही है। अस्पताल प्रबंधन ने स्थिति को संभालने के लिए अस्थायी व्यवस्थाएं की हैं, लेकिन छात्राओं की अनुपस्थिति से स्टाफ पर दबाव बढ़ गया है।

डॉक्टर की मुश्किलें बढ़ीं, बढ़ सकती है कार्रवाई

डॉ. अशरफ के खिलाफ यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की शिकायत आई हो। माना जा रहा है कि अगर जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ निलंबन सहित सख्त विभागीय कार्रवाई हो सकती है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/large-sexual-harassment-dispute-in-rewa-medical-college-by-80/article-26974

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.