हैदरपुर धर्मांतरण विवाद: आदिवासी समाज ने की जांच की मांग, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Burhanpur, MP

बुरहानपुर जिले के हैदरपुर गांव में कथित धर्मांतरण के मामले ने मंगलवार को नया मोड़ ले लिया, जब बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग जिला मुख्यालय पहुंचे और निष्पक्ष जांच की मांग की।

समुदाय का आरोप है कि घटना में पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर दिया गया, जबकि असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

धर्मांतरण के आरोप में छह पर मामला, मारपीट का दावा

मामला 21 जून का है, जब हैदरपुर गांव में चार पुरुष और दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे केवल अपने घर में बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर झूठा आरोप लगाकर मारपीट की और पुलिस ने उल्टा उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया।

बड़वानी से पहुंचे अधिवक्ता अनारसिंह जमरे ने बताया कि पीड़ितों पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और अब तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शनकारी डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर से मिले और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। डीएसपी ने उन्हें 10 से 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हम आपकी बात आज भी सुन रहे हैं, आगे भी सुनेंगे। संख्या बल का कोई असर नहीं पड़ेगा।”

आक्रोश के बाद शांतिपूर्ण वापसी

आश्वासन मिलने के बाद आदिवासी समाज के लोग शांतिपूर्वक वापस लौट गए, हालांकि अधिवक्ता जमरे ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो अगली बार बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

हैदरपुर धर्मांतरण विवाद: आदिवासी समाज ने की जांच की मांग, पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप

Burhanpur, MP

समुदाय का आरोप है कि घटना में पीड़ितों पर ही केस दर्ज कर दिया गया, जबकि असली दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

धर्मांतरण के आरोप में छह पर मामला, मारपीट का दावा

मामला 21 जून का है, जब हैदरपुर गांव में चार पुरुष और दो महिलाओं पर धर्मांतरण कराने के आरोप में केस दर्ज किया गया था। लेकिन पीड़ित पक्ष का कहना है कि वे केवल अपने घर में बैठे थे, तभी कुछ लोगों ने उन पर झूठा आरोप लगाकर मारपीट की और पुलिस ने उल्टा उन्हीं पर मामला दर्ज कर लिया।

बड़वानी से पहुंचे अधिवक्ता अनारसिंह जमरे ने बताया कि पीड़ितों पर झूठे केस दर्ज किए गए हैं और अब तक हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पुलिस को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शनकारी डीएसपी प्रीतम सिंह ठाकुर से मिले और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। डीएसपी ने उन्हें 10 से 15 दिनों के भीतर जांच पूरी कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा, “हम आपकी बात आज भी सुन रहे हैं, आगे भी सुनेंगे। संख्या बल का कोई असर नहीं पड़ेगा।”

आक्रोश के बाद शांतिपूर्ण वापसी

आश्वासन मिलने के बाद आदिवासी समाज के लोग शांतिपूर्वक वापस लौट गए, हालांकि अधिवक्ता जमरे ने चेतावनी दी कि यदि समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो अगली बार बड़ी संख्या में विरोध दर्ज कराया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/hyderpur-conversion-dispute-tribal-society-demanded-an-inquiry-on-the/article-26958

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.