रतलाम में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में

Ratlam, MP

रतलाम जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की पहचान गुड्डी बाई पत्नी कालू, निवासी महुड़ीपाड़ा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई और इसके पीछे प्रेम संबंधों का मामला जुड़ा हो सकता है।

शराब की बोतलें और दुपट्टा भी मिला

महिला का शव राजापुरा माताजी घाट के पास पगडंडी मार्ग पर पड़ा मिला था। सबसे पहले मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी मोहन सिंह आर्य और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने पहुंचकर बारीकी से जांच की।

महिला के हाथ पर “गुड्डी कैलाश” लिखा था और गले में दुपट्टा मिला, जिससे गला घोंटे जाने की आशंका है। शव के पास शराब की बोतलें भी पाई गईं।

पति ने जताई दशरथ पर हत्या की आशंका

महिला के पति कालू ने बताया कि वे दोनों मजदूरी करते थे और उनके दो बेटे हैं। रविवार को पत्नी ने फोन पर कहा था कि वह बाजार जा रही है, लेकिन शाम तक लौटकर नहीं आई। देर रात जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। कालू ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के दशरथ नामक युवक से अक्सर फोन पर बात करती थी, और उसी पर हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने एक संदिग्ध को राउंडअप किया है और उससे पूछताछ जारी है। एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी संबंधों का प्रतीत होता है। महिला का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा किया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

राजनीतिक दलों ने भी जताया विरोध

पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदू मैड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

रतलाम में प्रेम प्रसंग के चलते महिला की गला घोंटकर हत्या, एक आरोपी हिरासत में

Ratlam, MP

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई और इसके पीछे प्रेम संबंधों का मामला जुड़ा हो सकता है।

शराब की बोतलें और दुपट्टा भी मिला

महिला का शव राजापुरा माताजी घाट के पास पगडंडी मार्ग पर पड़ा मिला था। सबसे पहले मवेशी चराने गए ग्रामीणों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसडीओपी किशोर पाटनवाला, थाना प्रभारी मोहन सिंह आर्य और एफएसएल अधिकारी अतुल मित्तल ने पहुंचकर बारीकी से जांच की।

महिला के हाथ पर “गुड्डी कैलाश” लिखा था और गले में दुपट्टा मिला, जिससे गला घोंटे जाने की आशंका है। शव के पास शराब की बोतलें भी पाई गईं।

पति ने जताई दशरथ पर हत्या की आशंका

महिला के पति कालू ने बताया कि वे दोनों मजदूरी करते थे और उनके दो बेटे हैं। रविवार को पत्नी ने फोन पर कहा था कि वह बाजार जा रही है, लेकिन शाम तक लौटकर नहीं आई। देर रात जानकारी मिली कि उसकी पत्नी की हत्या कर दी गई है। कालू ने बताया कि उसकी पत्नी गांव के दशरथ नामक युवक से अक्सर फोन पर बात करती थी, और उसी पर हत्या की आशंका जताई।

पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया

पुलिस ने एक संदिग्ध को राउंडअप किया है और उससे पूछताछ जारी है। एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी संबंधों का प्रतीत होता है। महिला का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा किया गया है और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

राजनीतिक दलों ने भी जताया विरोध

पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल कॉलेज में भारत आदिवासी पार्टी के जिलाध्यक्ष चंदू मैड़ा सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/woman-strangled-to-death-due-to-love-affair-in-ratlam/article-26962

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.