बलरामपुर की बहू को बनाया गया ‘जीते जी नरक’ की कैदी, खौलते पानी से जलाया चेहरा

Balrampur, CG

एक विवाहिता के साथ उसके ही ससुराल में ऐसी हैवानियत हुई, जिसे सुनकर रूह कांप उठे। पीड़िता रितु तिवारी ने थाने में दिए बयान में बताया कि उसके शिक्षक पति आकाश तिवारी, सास ताराबती और ससुर हरिशंकर तिवारी ने उसे कमरे में बंद कर, हाथ-पैर बांध दिए। उसके बाद उसे गर्म चिमटे से दागा गया और खौलते पानी में चेहरा डुबो दिया गया।

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा था और उसे रास्ते से हटाकर दूसरी शादी करना चाहता था। 7 दिन तक घर के कमरे में बंदी बनाकर यातना दी गई। आखिरकार, उसकी छोटी बेटी ने रस्सियां खोलीं और उसे बचाया

2016 में हुई थी शादी, पहले भी हो चुका था उत्पीड़न

रितु तिवारी की शादी वर्ष 2016 में आकाश तिवारी से हुई थी, जो वाड्रफनगर में कोचिंग सेंटर और कॉलेज में पढ़ाता है। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया था। कुछ समय बाद आकाश तिवारी का अंबिकापुर की श्रद्धा मिश्रा नाम की महिला से संबंध हो गया, जिससे रितु ने विरोध किया।

3 जुलाई को नरक की रात

3 जुलाई की रात को रितु को कमरे में बंद किया गया, उसका मोबाइल छीन लिया गया। फिर उसके हाथ-पांव बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म चिमटे से उसका चेहरा और शरीर दागा गया। इसके बाद उबलते पानी में उसका चेहरा डुबोया गया ताकि वह चिल्ला न सके।

बेटी बनी देवदूत, पिता ने दर्ज कराई FIR

12 जुलाई को पीड़िता की छोटी बेटी ने किसी तरह रस्सियां खोलीं और रितु वहां से किसी जान-पहचान वाले की मदद से मायके पहुंची। रितु के पिता आलोपी पांडेय ने त्रिकुंडा थाने में मामला दर्ज कराया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने पति आकाश तिवारी (30), ससुर हरिशंकर तिवारी (75) और सास ताराबती तिवारी (65) को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रितु का उपचार फिलहाल जारी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बलरामपुर की बहू को बनाया गया ‘जीते जी नरक’ की कैदी, खौलते पानी से जलाया चेहरा

Balrampur, CG

पीड़िता का आरोप है कि उसका पति किसी अन्य महिला के साथ रह रहा था और उसे रास्ते से हटाकर दूसरी शादी करना चाहता था। 7 दिन तक घर के कमरे में बंदी बनाकर यातना दी गई। आखिरकार, उसकी छोटी बेटी ने रस्सियां खोलीं और उसे बचाया

2016 में हुई थी शादी, पहले भी हो चुका था उत्पीड़न

रितु तिवारी की शादी वर्ष 2016 में आकाश तिवारी से हुई थी, जो वाड्रफनगर में कोचिंग सेंटर और कॉलेज में पढ़ाता है। शादी के कुछ वर्षों बाद से ही दहेज को लेकर उत्पीड़न शुरू हो गया था। कुछ समय बाद आकाश तिवारी का अंबिकापुर की श्रद्धा मिश्रा नाम की महिला से संबंध हो गया, जिससे रितु ने विरोध किया।

3 जुलाई को नरक की रात

3 जुलाई की रात को रितु को कमरे में बंद किया गया, उसका मोबाइल छीन लिया गया। फिर उसके हाथ-पांव बांधकर, मुंह में कपड़ा ठूंसकर गर्म चिमटे से उसका चेहरा और शरीर दागा गया। इसके बाद उबलते पानी में उसका चेहरा डुबोया गया ताकि वह चिल्ला न सके।

बेटी बनी देवदूत, पिता ने दर्ज कराई FIR

12 जुलाई को पीड़िता की छोटी बेटी ने किसी तरह रस्सियां खोलीं और रितु वहां से किसी जान-पहचान वाले की मदद से मायके पहुंची। रितु के पिता आलोपी पांडेय ने त्रिकुंडा थाने में मामला दर्ज कराया।

तीनों आरोपी गिरफ्तार, कोर्ट ने भेजा जेल

पुलिस ने पति आकाश तिवारी (30), ससुर हरिशंकर तिवारी (75) और सास ताराबती तिवारी (65) को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद कोर्ट ने सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। रितु का उपचार फिलहाल जारी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/balrampurs-daughter-in-law-was-made-a-face-of-jeet/article-28229

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.