अमेरिका द्वारा भारत-पाक युद्धविराम की घोषणा पर भड़के भूपेश बघेल, बताया राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ

Raipur, CG

On

भारत और पाकिस्तान के बीच संभावित युद्धविराम की घोषणा अमेरिका के राष्ट्रपति द्वारा किए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे भारत की संप्रभुता और सम्मान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए अपमानजनक स्थिति है।

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि भारत या पाकिस्तान में से किसी एक देश की सरकार यह घोषणा करती, तो बात अलग थी, लेकिन किसी तीसरे देश के राष्ट्रपति द्वारा निर्देश देना भारत के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत के मामलों में कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "मध्यस्थता एक अलग बात होती है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप तो पंच की भूमिका निभा रहे हैं।"

बघेल ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करती है, ताकि देश को यह बताया जा सके कि ऐसी परिस्थितियां आखिर बनी कैसे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को सरकार के निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है और यदि युद्ध टलता है, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर STF के गठन को लेकर भी उठाए सवाल

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए गठित STF (स्पेशल टास्क फोर्स) पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले अभियान चलाया गया था, लेकिन नतीजे क्या निकले? कितनों को पहचाना गया और कितनों को निष्कासित किया गया, इसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा, "जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब सरकार को घुसपैठियों की याद आती है। पश्चिम बंगाल में चुनाव है, इसलिए अब बांग्लादेशियों की बात की जा रही है।"

पीएम आवास योजना पर खुली चुनौती

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा दी गई बहस की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब चाहें, जहां चाहें, जिस मंच पर चाहें, वह चर्चा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पीएम आवास के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे अब घटाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा में इस राशि को 2.5 लाख रुपये करने की मांग भी रखी थी।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

अमेरिका द्वारा भारत-पाक युद्धविराम की घोषणा पर भड़के भूपेश बघेल, बताया राष्ट्र के सम्मान के खिलाफ

Raipur, CG

भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि भारत या पाकिस्तान में से किसी एक देश की सरकार यह घोषणा करती, तो बात अलग थी, लेकिन किसी तीसरे देश के राष्ट्रपति द्वारा निर्देश देना भारत के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाने जैसा है। उन्होंने 1971 के युद्ध का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने स्पष्ट कर दिया था कि भारत के मामलों में कोई तीसरा पक्ष हस्तक्षेप नहीं करेगा।

उन्होंने कहा, "मध्यस्थता एक अलग बात होती है, लेकिन अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप तो पंच की भूमिका निभा रहे हैं।"

बघेल ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से पारदर्शिता की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग करती है, ताकि देश को यह बताया जा सके कि ऐसी परिस्थितियां आखिर बनी कैसे। उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस को सरकार के निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है और यदि युद्ध टलता है, तो यह स्वागतयोग्य कदम होगा।

बांग्लादेशी घुसपैठियों पर STF के गठन को लेकर भी उठाए सवाल

बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए गठित STF (स्पेशल टास्क फोर्स) पर भी पूर्व मुख्यमंत्री ने सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इससे पहले अभियान चलाया गया था, लेकिन नतीजे क्या निकले? कितनों को पहचाना गया और कितनों को निष्कासित किया गया, इसकी जानकारी अब तक सार्वजनिक नहीं की गई।

बघेल ने तंज कसते हुए कहा, "जब-जब चुनाव नजदीक आते हैं, तब सरकार को घुसपैठियों की याद आती है। पश्चिम बंगाल में चुनाव है, इसलिए अब बांग्लादेशियों की बात की जा रही है।"

पीएम आवास योजना पर खुली चुनौती

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा द्वारा दी गई बहस की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा कि जब चाहें, जहां चाहें, जिस मंच पर चाहें, वह चर्चा के लिए तैयार हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि पहले पीएम आवास के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती थी, जिसे अब घटाकर 1.20 लाख रुपये कर दिया गया है। कांग्रेस ने विधानसभा में इस राशि को 2.5 लाख रुपये करने की मांग भी रखी थी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bhupesh-baghel-who-raged-by-the-us-on-the-announcement/article-20505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.