DMF घोटाले में बड़ा खुलासा: नियम बदले, करोड़ों की रिश्वत बांटी गई

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में जिला खनिज निधि (DMF) में हुए बहुचर्चित घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की जांच से चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। ACB की रिपोर्ट के अनुसार घोटाले के लिए खर्च से जुड़े नियमों में जानबूझकर बदलाव किए गए ताकि रिश्वतखोरी को आसान बनाया जा सके। इस घोटाले में कोरबा की तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू को करीब 57.85 करोड़ रुपए की अवैध राशि मिली।

40 प्रतिशत कमीशन पर टेंडर मंजूरी
ACB द्वारा कोर्ट में दाखिल 6 हजार पन्नों की चार्जशीट में यह उल्लेख है कि टेंडर स्वीकृति के बदले टेंडर अमाउंट का 40% हिस्सा तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू को दिया जाता था। इसके अलावा सीईओ को 5%, एसडीओ को 3% और सब इंजीनियर को 2% कमीशन मिलता था।

रिश्वत के लिए बदले गए नियम
घोटाले को अंजाम देने के लिए DMF फंड के उपयोग से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए। खेल सामग्री, कृषि उपकरण, मेडिकल किट और प्रशिक्षण जैसी नई श्रेणियों को शामिल किया गया ताकि ऐसे प्रोजेक्ट चुने जा सकें जिनमें घूस की गुंजाइश अधिक हो।

रानू साहू की नियुक्ति भी घोटाले के तहत
दस्तावेजों के अनुसार, रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाए जाने का मकसद ही था इस भ्रष्टाचार योजना को अमल में लाना। उनके साथ राज्य सेवा की अधिकारी माया वारियर, कोल व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी और शासन से जुड़े प्रभावशाली लोग भी शामिल थे।

माया वारियर को कार, नकद और वेतन में घूस
ACB की जांच में सामने आया कि माया वारियर ने टेंडर मंजूरी के एवज में 25.95 लाख की इनोवा क्रिस्टा कार और करीब 3 करोड़ रुपए अलग-अलग वेंडर्स से वसूले। उन्होंने वेंडर संजय शेंडे की कंपनी में अपनी बहन को बिना काम के फर्जी रूप से नियुक्त करवा कर 9.10 लाख रुपए वेतन के रूप में भी लिए।

150 करोड़ के टेंडर के बदले 19 करोड़ की घूस
कोरबा जिले के पाली और कटघोरा जनपद पंचायत में सीईओ रहे वीके राठौर ने कुल 19 करोड़ की रिश्वत ली। इसमें 5 करोड़ मनोज द्विवेदी से, 4 करोड़ राकेश शुक्ला से और 10 करोड़ संजय शेंडे से शामिल हैं। इन पैसों को माया वारियर के निर्देश पर बिचौलियों को सौंपा गया।

फर्जी नियुक्तियों से भी कमाया पैसा
माया वारियर ने घोटाले में संलिप्त वेंडर की कंपनी में अपनी बहन को नियुक्त करवा कर वेतन के नाम पर रकम वसूली। यह भी साबित हुआ कि बहन ने कंपनी में कभी काम ही नहीं किया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Jun 2025 By दैनिक जागरण

DMF घोटाले में बड़ा खुलासा: नियम बदले, करोड़ों की रिश्वत बांटी गई

Raipur, CG

40 प्रतिशत कमीशन पर टेंडर मंजूरी
ACB द्वारा कोर्ट में दाखिल 6 हजार पन्नों की चार्जशीट में यह उल्लेख है कि टेंडर स्वीकृति के बदले टेंडर अमाउंट का 40% हिस्सा तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू को दिया जाता था। इसके अलावा सीईओ को 5%, एसडीओ को 3% और सब इंजीनियर को 2% कमीशन मिलता था।

रिश्वत के लिए बदले गए नियम
घोटाले को अंजाम देने के लिए DMF फंड के उपयोग से जुड़े नियमों में बदलाव किए गए। खेल सामग्री, कृषि उपकरण, मेडिकल किट और प्रशिक्षण जैसी नई श्रेणियों को शामिल किया गया ताकि ऐसे प्रोजेक्ट चुने जा सकें जिनमें घूस की गुंजाइश अधिक हो।

रानू साहू की नियुक्ति भी घोटाले के तहत
दस्तावेजों के अनुसार, रानू साहू को कोरबा कलेक्टर बनाए जाने का मकसद ही था इस भ्रष्टाचार योजना को अमल में लाना। उनके साथ राज्य सेवा की अधिकारी माया वारियर, कोल व्यवसायी सूर्यकांत तिवारी और शासन से जुड़े प्रभावशाली लोग भी शामिल थे।

माया वारियर को कार, नकद और वेतन में घूस
ACB की जांच में सामने आया कि माया वारियर ने टेंडर मंजूरी के एवज में 25.95 लाख की इनोवा क्रिस्टा कार और करीब 3 करोड़ रुपए अलग-अलग वेंडर्स से वसूले। उन्होंने वेंडर संजय शेंडे की कंपनी में अपनी बहन को बिना काम के फर्जी रूप से नियुक्त करवा कर 9.10 लाख रुपए वेतन के रूप में भी लिए।

150 करोड़ के टेंडर के बदले 19 करोड़ की घूस
कोरबा जिले के पाली और कटघोरा जनपद पंचायत में सीईओ रहे वीके राठौर ने कुल 19 करोड़ की रिश्वत ली। इसमें 5 करोड़ मनोज द्विवेदी से, 4 करोड़ राकेश शुक्ला से और 10 करोड़ संजय शेंडे से शामिल हैं। इन पैसों को माया वारियर के निर्देश पर बिचौलियों को सौंपा गया।

फर्जी नियुक्तियों से भी कमाया पैसा
माया वारियर ने घोटाले में संलिप्त वेंडर की कंपनी में अपनी बहन को नियुक्त करवा कर वेतन के नाम पर रकम वसूली। यह भी साबित हुआ कि बहन ने कंपनी में कभी काम ही नहीं किया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/big-disclosure-in-dmf-scam-changed-the-rules-of-crores/article-24911

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.