मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू: नेताओं को सुबह योग-शाम गीत-संगीत के बीच मिलेगी सियासी क्लास

Raipur, CG

छत्तीसगढ़ के हिल स्टेशन मैनपाट में भाजपा का तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू हो गया है। इस शिविर में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और समापन सत्र में गृहमंत्री अमित शाह की उपस्थिति तय है।

शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम, 10 मंत्री, 44 विधायक और 10 सांसदों सहित करीब 65 नेता भाग ले रहे हैं।

शिविर के लिए खास तौर पर सरगुजा अंचल के पारंपरिक व्यंजन जैसे लाकड़ा फूल की चटनी और मिलेट्स युक्त भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह योग और शाम को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नेताओं को न केवल राजनीतिक बल्कि प्रशासनिक और जनसंवाद से जुड़े मुद्दों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

जेपी नड्डा विशेष विमान से दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा मैनपाट पहुंचे। शिविर में सिर्फ चुने हुए सांसदों और विधायकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण का मकसद जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की समझ देना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और जनता से जुड़ाव को और प्रभावशाली बनाना है।

शिविर के दौरान नेताओं को मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता से भी रूबरू कराया जाएगा, जिसमें तिब्बती मंदिर दर्शन और स्थानीय भ्रमण भी शामिल है।

सरगुजा में शिविर आयोजन को लेकर राजनीतिक संदेश भी साफ है – भाजपा इस आदिवासी बहुल इलाके में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति को पहचान मिलती है।

हालांकि कांग्रेस ने शिविर पर निशाना साधते हुए इसे ‘भ्रष्टाचार छिपाने की रणनीति’ बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि “यह शिविर भ्रष्टाचार की रकम को हजम करने की ट्रेनिंग है, और यह पूरा आयोजन एक पॉलिटिकल टूरिज्म की तरह है।”

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मैनपाट में भाजपा का प्रशिक्षण शिविर शुरू: नेताओं को सुबह योग-शाम गीत-संगीत के बीच मिलेगी सियासी क्लास

Raipur, CG

शिविर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी सीएम, 10 मंत्री, 44 विधायक और 10 सांसदों सहित करीब 65 नेता भाग ले रहे हैं।

शिविर के लिए खास तौर पर सरगुजा अंचल के पारंपरिक व्यंजन जैसे लाकड़ा फूल की चटनी और मिलेट्स युक्त भोजन की व्यवस्था की गई है। प्रतिदिन सुबह योग और शाम को छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच नेताओं को न केवल राजनीतिक बल्कि प्रशासनिक और जनसंवाद से जुड़े मुद्दों की ट्रेनिंग दी जाएगी।

जेपी नड्डा विशेष विमान से दरिमा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलिकॉप्टर द्वारा मैनपाट पहुंचे। शिविर में सिर्फ चुने हुए सांसदों और विधायकों को शामिल किया गया है। प्रशिक्षण का मकसद जनप्रतिनिधियों को योजनाओं की समझ देना, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना और जनता से जुड़ाव को और प्रभावशाली बनाना है।

शिविर के दौरान नेताओं को मैनपाट की प्राकृतिक सुंदरता से भी रूबरू कराया जाएगा, जिसमें तिब्बती मंदिर दर्शन और स्थानीय भ्रमण भी शामिल है।

सरगुजा में शिविर आयोजन को लेकर राजनीतिक संदेश भी साफ है – भाजपा इस आदिवासी बहुल इलाके में अपनी पकड़ को और मजबूत करना चाहती है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से स्थानीय संस्कृति को पहचान मिलती है।

हालांकि कांग्रेस ने शिविर पर निशाना साधते हुए इसे ‘भ्रष्टाचार छिपाने की रणनीति’ बताया है। कांग्रेस प्रवक्ता सुशील आनंद शुक्ला ने आरोप लगाया कि “यह शिविर भ्रष्टाचार की रकम को हजम करने की ट्रेनिंग है, और यह पूरा आयोजन एक पॉलिटिकल टूरिज्म की तरह है।”

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bjps-training-camp-starts-in-mainpat-leaders-will-get-political/article-26773

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.