इंदौर में नकली तंबाकू रैकेट का खुलासा: ‘कमल किशोर’ ब्रांड की नकली पुड़िया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Indore, MP

कनाड़िया थाना पुलिस ने इंदौर में एक बड़े नकली तंबाकू के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना और कंपनी की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक लोडिंग वाहन से भारी मात्रा में नकली तंबाकू जब्त किया है।

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘कमल किशोर’ ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली तंबाकू
अग्रसेन नगर स्थित एक प्रतिष्ठित तंबाकू कंपनी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड ‘कमल किशोर’ की हूबहू नकल कर नकली तंबाकू बाजार में उतार रहे हैं। इसके बाद कनाड़िया थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

लोडिंग वाहन से मिला हजारों नकली पाउच
पुलिस ने वाहन MP09-DM-1081 को पकड़ा, जिसमें 24 कट्टों में करीब 12,000 नकली पुड़िया, 4 कट्टों में 4,000 पाउच और एक कट्टे में 520 पाउच बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी संजय पुत्र रामहेत मीणा (खातेगांव, देवास) और आकाश अग्रवाल (नंदानगर, इंदौर) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

GST नंबर और ट्रेडमार्क की भी की गई थी नकल
पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि यह नकली माल नंदानगर स्थित गोदाम से लाया गया था और बायपास पर इसकी डिलीवरी दी जानी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि नकली पैकिंग पर असली कंपनी के GST नंबर और ट्रेडमार्क नंबर तक छापे गए थे ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस को रैकेट में और लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस अब नंदानगर के गोदाम की जांच कर रही है कि वहां यह तंबाकू कैसे और किन लोगों की मदद से तैयार की जा रही थी। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। नेटवर्क की सप्लाई चैन, पैकिंग यूनिट और संभावित बाजारों को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
07 Jul 2025 By दैनिक जागरण

इंदौर में नकली तंबाकू रैकेट का खुलासा: ‘कमल किशोर’ ब्रांड की नकली पुड़िया के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Indore, MP

मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और कॉपीराइट अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

‘कमल किशोर’ ब्रांड के नाम पर बेच रहे थे नकली तंबाकू
अग्रसेन नगर स्थित एक प्रतिष्ठित तंबाकू कंपनी के डायरेक्टर राहुल अग्रवाल ने पुलिस को शिकायत दी थी कि कुछ लोग उनकी कंपनी के ब्रांड ‘कमल किशोर’ की हूबहू नकल कर नकली तंबाकू बाजार में उतार रहे हैं। इसके बाद कनाड़िया थाना पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की।

लोडिंग वाहन से मिला हजारों नकली पाउच
पुलिस ने वाहन MP09-DM-1081 को पकड़ा, जिसमें 24 कट्टों में करीब 12,000 नकली पुड़िया, 4 कट्टों में 4,000 पाउच और एक कट्टे में 520 पाउच बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपी संजय पुत्र रामहेत मीणा (खातेगांव, देवास) और आकाश अग्रवाल (नंदानगर, इंदौर) के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

GST नंबर और ट्रेडमार्क की भी की गई थी नकल
पूछताछ में आरोपी आकाश ने बताया कि यह नकली माल नंदानगर स्थित गोदाम से लाया गया था और बायपास पर इसकी डिलीवरी दी जानी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि नकली पैकिंग पर असली कंपनी के GST नंबर और ट्रेडमार्क नंबर तक छापे गए थे ताकि किसी को शक न हो।

पुलिस को रैकेट में और लोगों के शामिल होने की आशंका
पुलिस अब नंदानगर के गोदाम की जांच कर रही है कि वहां यह तंबाकू कैसे और किन लोगों की मदद से तैयार की जा रही थी। पुलिस को शक है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। नेटवर्क की सप्लाई चैन, पैकिंग यूनिट और संभावित बाजारों को लेकर भी जांच तेज कर दी गई है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/fake-tobacco-racket-revealed-in-indore-two-accused-arrested-with/article-26819

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.