रायपुर में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम: श्याम नगर में युवक की चाकू मारकर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

रायपुर (छ.ग.)

On

आधा दर्जन युवकों ने घेरकर किया हमला, मृतक 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था, घटना CCTV में कैद

राजधानी रायपुर के श्याम नगर इलाके में रविवार रात पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। आधा दर्जन युवकों ने एक युवक को घेरकर चाकू से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पहुंची तेलीबांधा पुलिस ने घायलों को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया।

मृतक की पहचान भनपुरी निवासी आदित्य कुर्रे के रूप में हुई है, जबकि घायल युवक अभय सारथी, निवासी काशीराम नगर बताया गया है। पुलिस के अनुसार आदित्य हाल ही में, करीब 15 दिन पहले, जेल से रिहा हुआ था। घटना श्याम नगर स्थित गली बर-झाड़ में रात करीब 10 बजे के आसपास हुई।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आदित्य अपने दोस्त अभय के साथ कुछ युवकों से मिलने गया था, जिनसे उसका पुराना विवाद चला आ रहा था। बताया गया कि यह विवाद दीपावली के समय हुए झगड़े से जुड़ा था। मुलाकात के दौरान सभी ने साथ बैठकर शराब पी, जिसके बाद पुरानी बातों को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई।

इसी दौरान आरोपियों ने चाकू निकालकर आदित्य और अभय पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभय का इलाज जारी है और उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी गतिविधियां आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गईं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस को जांच में अहम सुराग मिले हैं।

तेलीबांधा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लोकेश विश्वकर्मा, रजत दौडिया, अनुज यादव और आकाश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी दिव्यांश ध्रुव अभी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

घटना के बाद जब स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, तो पूरी गली खून से सनी हुई मिली। पुलिस को घटनास्थल से चप्पल, सिगरेट के पैकेट और संघर्ष के कई निशान बरामद हुए हैं, जो हमले की भयावहता को दर्शाते हैं। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

तेलीबांधा थाना प्रभारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश और आपराधिक पृष्ठभूमि से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। मृतक और आरोपी, दोनों के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में जुटी हुई है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

-----------------------------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jan 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/bloody-outcome-of-old-rivalry-in-raipur-four-accused-arrested/article-42810

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.