कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद, सीजफायर और संसद सत्र की मांग

Raipur, CG

On

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद कांग्रेस पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सर्वदलीय बैठक बुलाने और संसद का विशेष सत्र आयोजित करने की मांग की। पार्टी ने 1971 के युद्ध के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व को याद करते हुए उनकी निर्णय क्षमता की सराहना की।

इंदिरा गांधी के नेतृत्व की मिसाल:

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर इंदिरा गांधी के फैसलों को मौजूदा हालात से जोड़ा। सोशल मीडिया पर भी इंदिरा गांधी का नाम ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने 1971 के युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व की मिसाल देते हुए उन्हें "आयरन लेडी" कहा और उनके साहसिक फैसलों की सराहना की। भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी के फैसले को याद करते हुए कहा, "जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं।"

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का बयान:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी के 1971 के युद्ध के दौरान लिए गए निर्णायक फैसलों की तारीफ की। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए ट्वीट किया, "हमारी सशस्त्र सेनाओं को सलाम, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साहस, बहादुरी और मजबूती से खड़े होकर देश की रक्षा की।"

दीपक बैज का संदेश:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 1971 के युद्ध के एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा, "आज भी वही भावना चाहिए, जो 1971 में इंदिरा गांधी के फैसले के साथ भारत में थी। जब देश एकजुट होता है, तब दुश्मन को झुकना पड़ता है।"

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का उल्लंघन:

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान ने उसे तोड़ते हुए कुछ ही घंटों में फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले इलाकों में 8 बजे से फायरिंग और शेलिंग की गई, जिसके बाद इन क्षेत्रों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

जयराम रमेश की मांग:

कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने सीजफायर के बाद दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाए, ताकि देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जा सके और भविष्य की दिशा तय की जा सके।

Edited By: Nitin Trivedi

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 May 2025 By Nitin Trivedi

कांग्रेस ने इंदिरा गांधी को किया याद, सीजफायर और संसद सत्र की मांग

Raipur, CG

इंदिरा गांधी के नेतृत्व की मिसाल:

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर इंदिरा गांधी के फैसलों को मौजूदा हालात से जोड़ा। सोशल मीडिया पर भी इंदिरा गांधी का नाम ट्रेंड करने लगा। यूजर्स ने 1971 के युद्ध के दौरान उनके नेतृत्व की मिसाल देते हुए उन्हें "आयरन लेडी" कहा और उनके साहसिक फैसलों की सराहना की। भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी के फैसले को याद करते हुए कहा, "जब तक तोड़ा नहीं, तब तक छोड़ा नहीं।"

भूपेश बघेल और टीएस सिंहदेव का बयान:

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी के 1971 के युद्ध के दौरान लिए गए निर्णायक फैसलों की तारीफ की। वहीं, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने भारतीय सेना के पराक्रम की सराहना करते हुए ट्वीट किया, "हमारी सशस्त्र सेनाओं को सलाम, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ साहस, बहादुरी और मजबूती से खड़े होकर देश की रक्षा की।"

दीपक बैज का संदेश:

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 1971 के युद्ध के एक पुराना वीडियो साझा किया, जिसमें इंदिरा गांधी के नेतृत्व में भारत की एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा, "आज भी वही भावना चाहिए, जो 1971 में इंदिरा गांधी के फैसले के साथ भारत में थी। जब देश एकजुट होता है, तब दुश्मन को झुकना पड़ता है।"

सीजफायर के बाद पाकिस्तान का उल्लंघन:

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी पाकिस्तान ने उसे तोड़ते हुए कुछ ही घंटों में फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और गुजरात के बॉर्डर वाले इलाकों में 8 बजे से फायरिंग और शेलिंग की गई, जिसके बाद इन क्षेत्रों में ब्लैकआउट कर दिया गया।

जयराम रमेश की मांग:

कांग्रेस संचार प्रमुख जयराम रमेश ने सीजफायर के बाद दो महत्वपूर्ण मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को एक सर्वदलीय बैठक बुलानी चाहिए और संसद का विशेष सत्र आयोजित किया जाए, ताकि देश की वर्तमान स्थिति पर चर्चा की जा सके और भविष्य की दिशा तय की जा सके।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/congress-remembers-indira-gandhi-and-demands-ceasefire-and-parliament-session/article-20493

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.