दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक: धमकी भरा संदेश छोड़कर गायब हुए हैकर्स, पाकिस्तान लिंक की आशंका

Durg, cg

छत्तीसगढ़ के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (दुर्ग यूनिवर्सिटी) की आधिकारिक वेबसाइट पर सोमवार देर रात एक साइबर हमला हुआ। अज्ञात हैकर्स ने वेबसाइट को हैक कर उस पर अंग्रेजी में एक धमकी भरा और अपशब्दों से भरा संदेश अपलोड कर दिया। इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन और साइबर सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है।

सीमा विवाद की चेतावनी, गालियों के साथ दी गई धमकी

हैकर्स द्वारा वेबसाइट पर डाले गए संदेश में लिखा गया था –
"अगली बार अगर तुमने हमारी सीमाओं या साइबर स्पेस पर हमला करने की कोशिश की, तो हम तुम्हें ऐसा सबक सिखाएंगे..."
संदेश के अंत में अपशब्दों और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। भाषा और संदर्भ को देखते हुए इस हमले के पीछे पाकिस्तानी हैकर्स के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

15 मिनट में वेबसाइट बहाल, तकनीकी टीम ने किया रिस्टोर

घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वेबसाइट को शटडाउन कर दिया। रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने बताया कि, “वेबसाइट हैंग हो गई थी। हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के भीतर वेबसाइट को रिस्टोर कर लिया।”
फिलहाल वेबसाइट सामान्य रूप से कार्य कर रही है।

साइबर जांच एजेंसियों को सौंपा गया मामला

घटना के बाद विश्वविद्यालय ने साइबर सेल और उच्च तकनीकी एजेंसियों को घटना की जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि हैकिंग का तरीका और संदेश की भाषा इस ओर इशारा कर रही है कि यह हमला किसी अंतरराष्ट्रीय साइबर ग्रुप द्वारा किया गया हो सकता है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वेबसाइट की सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई।

साइबर अटैक से शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइटें साइबर हमलों के लिए कितनी सुरक्षित हैं? विश्वविद्यालयों में संवेदनशील डाटा होता है, और ऐसे संस्थानों पर होने वाले साइबर हमले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
08 Jul 2025 By दैनिक जागरण

दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक: धमकी भरा संदेश छोड़कर गायब हुए हैकर्स, पाकिस्तान लिंक की आशंका

Durg, cg

सीमा विवाद की चेतावनी, गालियों के साथ दी गई धमकी

हैकर्स द्वारा वेबसाइट पर डाले गए संदेश में लिखा गया था –
"अगली बार अगर तुमने हमारी सीमाओं या साइबर स्पेस पर हमला करने की कोशिश की, तो हम तुम्हें ऐसा सबक सिखाएंगे..."
संदेश के अंत में अपशब्दों और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया गया था। भाषा और संदर्भ को देखते हुए इस हमले के पीछे पाकिस्तानी हैकर्स के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

15 मिनट में वेबसाइट बहाल, तकनीकी टीम ने किया रिस्टोर

घटना के तुरंत बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने वेबसाइट को शटडाउन कर दिया। रजिस्ट्रार भूपेंद्र कुलदीप ने बताया कि, “वेबसाइट हैंग हो गई थी। हमने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 मिनट के भीतर वेबसाइट को रिस्टोर कर लिया।”
फिलहाल वेबसाइट सामान्य रूप से कार्य कर रही है।

साइबर जांच एजेंसियों को सौंपा गया मामला

घटना के बाद विश्वविद्यालय ने साइबर सेल और उच्च तकनीकी एजेंसियों को घटना की जानकारी दी है। अधिकारियों का कहना है कि हैकिंग का तरीका और संदेश की भाषा इस ओर इशारा कर रही है कि यह हमला किसी अंतरराष्ट्रीय साइबर ग्रुप द्वारा किया गया हो सकता है। जांच में यह भी देखा जा रहा है कि वेबसाइट की सुरक्षा में कोई चूक तो नहीं हुई।

साइबर अटैक से शिक्षण संस्थानों की सुरक्षा पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि शैक्षणिक संस्थानों की वेबसाइटें साइबर हमलों के लिए कितनी सुरक्षित हैं? विश्वविद्यालयों में संवेदनशील डाटा होता है, और ऐसे संस्थानों पर होने वाले साइबर हमले चिंता का विषय बनते जा रहे हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/durg-university-website-hacked-hacked-message-and-disappeared-hackers/article-26912

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.