बालोद में मुर्गियां खा रहा तेंदुआ तार में फंसा, बेहोश कर रेस्क्यू: जंगल सफारी टीम ने बचाया, रायपुर ले जाया गया

Baloda Bazar, cg

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के कंकालिन गांव में सोमवार सुबह एक हैरान कर देने वाला दृश्य देखने को मिला, जब एक तेंदुआ किसान के आंगन में लोहे की तार में फंसा मिला।

 वह रात में मुर्गियों का शिकार करने आया था और लौटते वक्त बाउंड्री पार करते समय तारों में उलझ गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और जंगल सफारी की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

किसान के आंगन में फंसा मिला तेंदुआ

गुरूर वन परिक्षेत्र के कंकालिन गांव निवासी बलराम गोटी के घर यह घटना देर रात हुई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेंदुआ उनके आंगन में पाली गई मुर्गियों का शिकार करने पहुंचा। कुछ मुर्गियों को मारने के बाद जब वह भाग रहा था, तो बाउंड्री के तारों में फंस गया। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब परिवार जागा, तो आंगन में तेंदुआ देख सभी घबरा गए।

वन विभाग और जंगल सफारी की संयुक्त कार्रवाई

परिवार ने पहले घर को अंदर से बंद किया और फिर गांववालों और वन विभाग को सूचना दी। शुरुआत में स्थानीय वनकर्मियों ने तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब वह बुरी तरह फंसा दिखा, तो रायपुर की जंगल सफारी और अन्य जिलों से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया।

सुबह करीब 11 बजे जंगल सफारी की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव में मुनादी कर सभी ग्रामीणों को घरों में रहने को कहा गया। तेंदुए को बेहोश कर, उसे तार से सावधानीपूर्वक निकाला गया।

तेंदुआ सुरक्षित, रायपुर ले जाया गया

रेस्क्यू के बाद तेंदुए को ग्लूकोज और प्राथमिक इलाज दिया गया। दोपहर 12 बजे उसे रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ करीब 4 वर्ष का है और भोजन की तलाश में भटकता हुआ गांव में आ गया था।

ग्रामीणों ने पहले भी देखा था तेंदुआ

ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ पिछले चार दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। वह रात के समय मुर्गियों और पालतू जानवरों को शिकार बनाने की कोशिश करता था। बलराम की बाड़ी में मुर्गियों को खाकर लौटते समय वह तारों में फंस गया।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Aug 2025 By दैनिक जागरण

बालोद में मुर्गियां खा रहा तेंदुआ तार में फंसा, बेहोश कर रेस्क्यू: जंगल सफारी टीम ने बचाया, रायपुर ले जाया गया

Baloda Bazar, cg

 वह रात में मुर्गियों का शिकार करने आया था और लौटते वक्त बाउंड्री पार करते समय तारों में उलझ गया। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग और जंगल सफारी की टीम ने तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रेस्क्यू किया।

किसान के आंगन में फंसा मिला तेंदुआ

गुरूर वन परिक्षेत्र के कंकालिन गांव निवासी बलराम गोटी के घर यह घटना देर रात हुई। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात तेंदुआ उनके आंगन में पाली गई मुर्गियों का शिकार करने पहुंचा। कुछ मुर्गियों को मारने के बाद जब वह भाग रहा था, तो बाउंड्री के तारों में फंस गया। सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे जब परिवार जागा, तो आंगन में तेंदुआ देख सभी घबरा गए।

वन विभाग और जंगल सफारी की संयुक्त कार्रवाई

परिवार ने पहले घर को अंदर से बंद किया और फिर गांववालों और वन विभाग को सूचना दी। शुरुआत में स्थानीय वनकर्मियों ने तेंदुए को भगाने की कोशिश की, लेकिन जब वह बुरी तरह फंसा दिखा, तो रायपुर की जंगल सफारी और अन्य जिलों से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया।

सुबह करीब 11 बजे जंगल सफारी की टीम मौके पर पहुंची। इससे पहले गांव में मुनादी कर सभी ग्रामीणों को घरों में रहने को कहा गया। तेंदुए को बेहोश कर, उसे तार से सावधानीपूर्वक निकाला गया।

तेंदुआ सुरक्षित, रायपुर ले जाया गया

रेस्क्यू के बाद तेंदुए को ग्लूकोज और प्राथमिक इलाज दिया गया। दोपहर 12 बजे उसे रायपुर स्थित जंगल सफारी भेज दिया गया, जहां उसका आगे इलाज किया जाएगा। वन विभाग के अनुसार, तेंदुआ करीब 4 वर्ष का है और भोजन की तलाश में भटकता हुआ गांव में आ गया था।

ग्रामीणों ने पहले भी देखा था तेंदुआ

ग्रामीणों का कहना है कि यह तेंदुआ पिछले चार दिनों से गांव के आसपास घूम रहा था। वह रात के समय मुर्गियों और पालतू जानवरों को शिकार बनाने की कोशिश करता था। बलराम की बाड़ी में मुर्गियों को खाकर लौटते समय वह तारों में फंस गया।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/chhattisgarh/in-balod-the-leopard-eating-chickens-trapped-in-the-wire/article-29798

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.